एक्सप्लोरर

दिल्ली मेट्रो सेवा बहाल करने के लिए कर रहा है खास तैयारी, लेकिन सरकार के आदेश का इंतजार

दिल्ली मेट्रो सेवा 22 मार्च से बंद है. कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सेवाएं दोबारा शुरू करने से पहले ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए हैं.

देशभर में लॉकडाउन का चौथा चरण पूरा होने के करीब है. लॉकडाउन 4.0 में राज्यों को काफी ढील दी गई और 25 मई से देश के हिस्सों में घरेलू विमान सेवा भी दोबारा शुरू हो चुकी है. ऐसे में दिल्ली मेट्रो सरकार से आदेश मिलने पर सुरक्षा के तमाम उपायों के साथ अपनी सेवाओं को बहाल करने के लिए तैयारी में जुट गई है.

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सेवा बहाल होने की स्थिति में तैयारियों ओर एहतियात को लेकर संबंधित टीमों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कर्मचारियों को अवगत कराया. दिल्ली मेट्रो का परिचालन 22 मार्च से ही बंद है. कोरोना वायरस महामारी को रोकने के लिए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और बाद में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया गया था.

एक सप्ताह पहले लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने के बाद से ही दिल्ली मेट्रो रेल निगम के वरिष्ठ कर्मचारी कार्यालय आ रहे हैं. मेट्रो के कर्मचारियों, ट्रेन के चालक से लेकर सफाई कर्मचारियों को भी सुरक्षा के नियमों के बारे में अवगत कराया गया है.

तैयारी के मद्देनज़र उठाए जा रहे हैं ये कदम

सेवा बहाल होने के आसार देखते हुए दिल्ली मेट्रो सुरक्षा निर्देशों के तहत कई कदम उठाने की तैयारी कर रही है. इन कदमों में थर्मल स्कैनर से यात्रियों के तापमान की जांच, सीटों पर सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए पोस्टर लगाने जैसी व्यवस्थान शामिल है.

सूत्रों ने बताया कि मेट्रो स्टेशन परिसर के भीतर सुरक्षा द्वार के पास सैनिटाइजर की व्यवस्था की जा रही है. ट्रेन के डिब्बों के भीतर सीटों पर सामाजिक दूरी के नियमों को बनाए रखने के लिए स्टिकर भी लगाए जा रहे हैं.

दिल्ली मेट्रो के अधिकारी पिछले कुछ सप्ताह से उन तौर-तरीकों को लागू करने पर काम कर रहे हैं, जो सेवा बहाल होने पर लागू किए जाएंगे. हालांकि दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने हाल में कहा था कि सेवा कब शुरू होगी, इस बारे में कोई स्पष्ट संकेत नहीं है. दिल्ली मेट्रो के अधिकारी इस बारे में कुछ नहीं बता रहे कि क्या यात्रा करने वालों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप का होना जरूरी होगा.

गृह मंत्रालय ने नहीं दी है स्कूलों को खोलने की छूट, इन खबरों को बताया गलत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta
PM मोदी का वीडियो हटाने से CSAM तक...सरकार के सामने झुका Meta

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget