एक्सप्लोरर

28 दिसंबर को देश को मिलेगी पहली ड्राइवर लेस मेट्रो ट्रेन, प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

देश की पहली ड्राइवरलेस मेट्रो ट्रेन दिल्ली मेट्रो के मजेंटा लाइन पर दौड़ती नजर आएगी. मजेंटा लाइन की लंबाई 38 किलोमीटर है. इसमें 25 स्टेशन आते हैं.

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अब मेट्रो पूरी तरह से हाईटेक होने की तैयारी में है. दरअसल, दिल्ली मेट्रो अब बिना चालक के ही पटरी पर दौड़ती नज़र आएगी. मजेंटा लाइन (जनकपुरी वेस्ट से बॉटनिकल गार्डन) लाइन पर चालक रहित मेट्रो की शुरुआत होगी. ये देश की सबसे पहली ड्राइवर लेस मेट्रो होगी जिसका उद्घाटन 28 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. इसके सफल प्रयास के बाद आगे भी इसे अलग-अलग रूट्स पर बढ़ाने का प्रयास डीएमआरसी द्वारा किया जाएगा.

डीएमआरसी के अधिकारी के मुताबिक, पिंक लाइन और मजेंटा लाइन शुरुआत से ही ड्राइवर लेस तकनीक के साथ पटरियों पर उतरी थी. 2017 में मजेंटा लाइन की शुरुआत ड्राइवर लेस तकनीक के साथ हुयी थी लेकिन अब तक ड्राइवर की मदद से ही ट्रेनों को ऑपरेट किया जाता रहा. ट्रेन को अब तक ड्राइवर ही स्टार्ट करते आएं हैं जिसके बाद ट्रेन सीबीटीसी तकनीक से चलती रही.

अब मेट्रो को पूरी तरह से ड्राइवर लेस बनाने के लिए लगातार ट्रायल डीएमआरसी द्वारा किये जा रहे हैं. भारत में यह तकनीकी नई होने के कारण इसे पूरी तरह से ट्रायल के बाद अब मजेंटा लाइन पर बिना ड्राइवर के उतारने की तैयारी है.

शुरुआती दौर में मेट्रो में सहायक तैनात किये जाएंगे जो चालक नहीं होंगे लेकिन लोगों की मदद करने के लिए तैनात किये जाएंगे. ये कैमरे की मदद से यात्रियों पर नज़र बनाये रहेंगे. यात्रियों को कोई भी समस्या होती है तो वो इस सहायक की मदद ले सकते हैं.

38 किलोमीटर लंबी मजेंटा लाइन पर चालक रहित मेट्रो के सफल परिचालन के बाद दूसरी लाइन पर इसका प्रयोग किया जाएगा. 25 स्टेशन वाली मजेंटा लाइन दिल्ली-नोएडा को आपस में जोड़ने के साथ दक्षिणी दिल्ली से नोएडा की दूरी कम करती है. यह लाइन एयरपोर्ट लाइन को भी जोड़ती है. सूत्रों की मानें तो न्यू ईयर से पहले ही दिल्ली वालों को ये नई सौगात मिल सकती है.

ड्राइवर लेस मैट्रो की खासियत

मैनुअल गलती की संभावना खत्म हो जाएगी.

मेट्रो की स्पीड में इजाफा होगा, सफर का समय घटेगा.

दो मेट्रो के बीच की दूरी कम की जा सकेगी तो फ्रीक्वेंसी बढ़ेगी.

यात्री ट्रेन वाली दिशा में सामने जाकर देख सकेंगे.

दिल्ली में कथित लव जिहाद का मामला, लड़की का दावे पर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget