एक्सप्लोरर

Delhi Metro Guidelines: मेट्रो यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी, पढ़ें क्या हैं नियम?

मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए गाइडलाइन जारी कर दिया गया है. दिल्ली में सात सितंबर से मेट्रो सेवा शुरू होगी.

नई दिल्ली: केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने आज मेट्रो ट्रेनों के परिचालन के लिए विस्तृत मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी किया. साथ ही डीएमआरसी ने मेट्रो परिचालन का टाइम-टेबल जारी किया है.

DMRC ने कहा कि हम केवल एक लाइन को फिलहाल खोलेंगे. सुबह सात बजे से 11 बजे तक मेट्रो सेवा चलेगी और उसके बाद शाम के चार बजे से आठ बजे तक मेट्रो चलेगी.

डीएमआरसी चीफ मंगु सिंह ने कहा कि समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर के बीच सात सितंबर से मेट्रो चलेगी. मेट्रो का दूसरा फेज 9 सितंबर को शुरू होगा. इस फेज में ब्लू लाइन, पिंक लाइन और गुड़गांव लाइन को शुरू किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि मेट्रो स्टेशन पर कुछ चुनिंदा गेट को ही एंट्री के लिए खोलना जाएगा. एग्जिट के लिए अलग गेट होगा. केवल स्मार्ट कार्ड और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने की अनुमति होगी.

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने बताया कि ट्रेनों की फ्रीक्वेंसी को नियमित किया जाएगा. कंटेनमेंट जोन में मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. यात्रियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा. थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही यात्रियों को यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी. दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा.

मंत्रालय ने कहा कि श्रेणीबद्ध और कैलिब्रेटेड तरीके से मेट्रो रेल सेवाओं की शुरुआत की जाएगी. सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अगर नहीं होगा तो स्थिति की समीक्षा की जाएगी.

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि स्टेशन पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को सही ढ़ंग से लागू कराने के लिए मेट्रो ट्रेन स्टेशन पर उचित समय तक रुकेगी. अब पांच से सात मिनट तक मेट्रो, स्टेशन पर रुक सकती है. मेट्रो ट्रेन उन स्टेशन पर नहीं रुकेगी जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाएगा.

इससे पहले सात सितंबर से मेट्रो चलाए जाने को लेकर दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने केजरीवाल सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. ये मंजूरी दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
Live: फॉर्म 6 पर प्रशांत भूषण से CJI सूर्यकांत बोले- आपकी चिंता का समाधान करने की कोशिश करेंगे
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
SIR को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचे ओवैसी, दायर की याचिका
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
मोदी कैबिनेट देने वाली है दीवाली पर बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'
सौरव और रांका के जेल भेजे जाने पर भड़की रत्ना सिंह, कहा- 'पुलिस ने कोर्ट में...'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget