एक्सप्लोरर

MCD Results 2022: कांग्रेस तमाम मशक्कत के बाद भी नहीं छू पाई दहाई का आंकड़ा, जानें कितने फीसदी वोट मिले?

Delhi MCD Results: दिल्ली एमसीडी चुनाव 2022 में कांग्रेस पार्टी (Congress) महज 9 सीट पर ही सिमट गई. कांग्रेस के वोट शेयर (Congress Vote Share) में भी काफी गिरावट आई.

Delhi MCD Result 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election 2022) में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है. अरविंद केजरीवाल की पार्टी 'आप' (AAP) ने पिछले करीब 15 साल से एमसीडी की सत्ता पर बैठी बीजेपी को बड़ा झटका दिया. आम आदमी पार्टी ने एमसीडी चुनाव में 134 सीटों पर जीत दर्ज की है. दूसरे नंबर पर बीजेपी रही जबकि कांग्रेस (Congress) का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा.

दिल्ली एमसीडी चुनाव में कांग्रेस दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई. पार्टी महज 9 सीट पर ही सिमट गई. कांग्रेस के वोट शेयर (Congress Vote Share) में भी काफी गिरावट आई है.

कांग्रेस को हुआ भारी नुकसान

एमसीडी चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी को काफी फायदा हुआ. हालांकि बीजेपी को बहुत अधिक नुकसान नहीं कहा जा सकता है. इस चुनाव में सबसे अधिक नुकसान अगर किसी पार्टी को हुआ है तो वो है कांग्रेस. इस चुनाव में कांग्रेस के वोट शेयर में कमी तो आई ही है. साथ ही सीटों की संख्या में भी काफी कमी आई. इस बार यानी साल 2022 के चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर महज 11.68 फीसदी रह गया.

किस पार्टी को मिला कितना वोट शेयर?

वोट शेयर पर पर गौर करें तो एमसीडी चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी का वोट शेयर 42.05 फीसदी है. ये पिछली दफा की तुलना में 16 फीसदी अधिक है. इस चुनाव में बीजेपी का वोट शेयर 39.09 फीसदी रहा. बीजेपी का वोट शेयर पिछले चुनाव के मुकाबले 3 फीसदी अधिक है. कांग्रेस पार्टी का इस चुनाव में वोट शेयर 11.68 फीसदी है. ये पिछले चुनाव की तुलना में करीब 10 फीसदी नीचे है.

2017 चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर

दिल्ली एमसीडी 2017 चुनाव में कांग्रेस का वोट शेयर औसत तौर पर करीब 21 फीसदी रहा था. 

• NDMC में कांग्रेस का वोट शेयर- 20.73%

• SDMC में कांग्रेस का वोट शेयर- 20.29%

• EDMC में कांग्रेस का वोट शेयर- 22.84%


MCD चुनाव 2022 में किस पार्टी को कितनी सीट?

• आम आदमी पार्टी (AAP)- 134 सीट

• बीजेपी (BJP)- 104 सीट

• कांग्रेस (Congress)- 9 सीट

• निर्दलीय उम्मीदवारों- 3 सीट

ये भी पढ़ें: MCD Result 2022: जीत के बाद केजरीवाल के सामने हैं 5 बड़ी चुनौतियां, आप को मिलेगा कांटों भरा ताज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार
'दिमागी रूप से नक्सली बने हुए', चिदंबरम पर बीजेपी का पलटवार

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget