एक्सप्लोरर

Delhi MCD Budget: एमसीडी सदन की कार्यवाही शुरू होने के पांच मिनट के भीतर हुई स्थगित, बजट पर होनी थी चर्चा

Delhi MCD Budget 2023: दिल्ली एमसीडी सदन की कार्रवाई में मंगलवार का दिन बजट के लिए चर्चा के लिए प्रस्तावित था, लेकिन कार्रवाई स्थगन की वजह से ये संभव नहीं हो पाया.

MCD House Adjourned: दिल्ली एमसीडी सदन की कार्रवाई में मंगलवार (28 मार्च) बजट पर चर्चा होनी थी, लेकिन सदन शुरू होते ही 5 मिनट के अंदर सदन स्थगित हो गया. सदन में जैसे ही एमसीडी मेयर शैली ओबरॉय पहुंची. उन्होंने कहा कि बजट की प्रति सभी पार्षदों को पढ़ने के लिए दी जाए. प्रति सभी पार्षदों को मिलने के बाद उनसे कहा गया कि इसको अच्छी तरह पढ़ लीजिए और इस पर चर्चा कल बुधवार (29 मार्च) को  होगी और सदन स्थगित हो गया.

बजट पर नहीं हो पाई चर्चा
तीन दिन बचे हैं और MCD का पहला सत्र यूं ही निकलता जा रहा है. मंगलवार को पहले सत्र के बजट पर चर्चा होनी थी, ठीक 2 बजे पार्षद, MCD कर्मी और मीडिया के लोग भी इंतज़ार में थे कि आज बजट पर चर्चा होगी और बजट पास होगा. पहले तो सदन देर से शुरू हुआ फिर थोड़ी ही देर में सदन के स्थगित होने की सूचना भी आ गई. 

अब कल होगी चर्चा
सदन 2 बजे के बाद शुरू हुआ और मेयर शैली ओबरॉय के कहने पर बजट की प्रतियाँ सभी को बाँटी गई. फिर सदन के कल दोपहर 2 बजे तक के स्थगन की सूचना दी गई.  जानकारी के लिए बता दें कि MCD सदन का पहले सत्र की समयावधि अभी 31 मार्च तक की ही है. कल सदन में 2 बजे के बाद बजट पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. 

बजट पढ़ने को दिया गया वक्त
MCD मेयर शैली ओबेरॉय ने अभी से शांति का आग्रह किया. आगे शैली ओबेरॉय ने कहा कि पक्ष और विपक्ष की तरफ से प्रस्ताव आए हैं. कल तक बजट पढ़ने के लिए समय दिया जाता है और सदन दोपहर 2 बजे तक स्थगित किया जाता है. दरअसल एमसीडी ने 15 फरवरी को2023-24 के   बजट के लिए ‘‘करों की तालिका’’ पारित की थी.

स्थायी समिति का चुनाव बाकी होने की वजह से शेष बजट प्रक्रिया को रोक दिया गया था. एमसीडी के सूत्रों के मुताबिक, ‘‘अभी पूरी तरह साफ नहीं है, लेकिन एमसीडी बाकी बजट को 31 मार्च तक पारित करने के विकल्पों पर विचार कर रही है.’’

ये भी पढ़ें: Delhi MCD Budget 2023 Live: दिल्ली एमसीडी के बजट विशेष चर्चा आज, मेयर शैली ओबेरॉय की अगुवाई में होगी बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
'भारत में है राजनीतिक स्थिरता', PM मोदी बोले- रिफॉर्म हमारे लिए नहीं कम्पल्शन
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
बाहर लबालब पानी और छत पर शव..., 18 घंटे तक मदद की गुहार के बाद अंतिम संस्कार
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget