एक्सप्लोरर

Valentine's Day के दिन करनी थी प्रेमिका से शादी, जल्द पैसा कमाने की चाहत में क्राइम शो देख दिया इस वारदात को अंजाम

Valentine's Day: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए क्रिमिनल बन गया.

Delhi Crime News Valentine's Day: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो शादी करने की चाहत में क्रिमिनल बन गया. शादी भी उसे वेलेंटाइन-डे के दिन करनी थी लेकिन उसके पास शादी के लिए पैसे नहीं थे. इसलिए उसने पैसे कमाने के लिए एक ऐसा तरीका निकाला कि वह शख्स अब सलाखों के पीछे है. दरअसल वह टीवी पर क्राइम शो देखकर क्रिमिनल बन गया और चोरी की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे डाला. 

दरअसल दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में रहने वाले मोहम्मद फहीमुद्दीन ने पुलिस को शिकायत दी कि 18 जनवरी को रोज की तरह वह अपने काम पर निकल गए, उनकी पत्नी घर में अकेली थी. कुछ देर बाद उनकी पत्नी भी घर पर ताला लगाकर अपनी मां के घर चली गई. शाम को जब लौटी तो उसने देखा की दरवाजे का ताला खुला हुआ है, जब अंदर पहुंची तब घर का सारा सामान बिखरा हुआ था. फहीमुद्दीन की पत्नी को यह समझते देर नहीं लगी कि घर में चोरी हो चुकी है. अलमारी में रखे 3 लाख रुपए कैश, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन गायब था. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. शुरुआती जांच में पुलिस ने पाया कि जिस तरीके से चोरी की इस वारदात को अंजाम दिया गया है कहीं ना कही इसमें किसी आस-पास के ही शख्स का हाथ है सबसे पहले पुलिस ने घर के आसपास की तमाम सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू किया नॉर्थ दिल्ली के डीसीपी सागर सिंह कलसी ने बताया कि करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच की गई और इस सीसीटीवी की जांच के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध नजर आया. मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने मोहम्मद जैद नाम के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया और जब पुलिस ने मोहम्मद जैद से पूछताछ की तो उसने चोरी की बात कुबूल कर ली. 

Saina Nehwal को लेकर किए गए ट्वीट पर एक्टर Siddharth को समन, दो शिकायतों के बाद एक्शन में आई चेन्नई पुलिस

पूछताछ में आरोपी मोहम्मद जैद ने खुलासा किया कि वह एक प्राइवेट नौकरी करता है और उसकी सैलरी मात्र 8 हज़ार रुपए है आरोपी मोहम्मद जैद ने पुलिस को बताया कि एक लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करता है और वैलेंटाइन डे के दिन वह से शादी करना चाहता था और उसे शादी के लिए ज्यादा पैसों की जरूरत थी लिहाजा उसने चोरी करने की प्लानिंग की. चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने बकायदा यूट्यूब पर सावधान इंडिया क्राइम शो को कई बार देखा. इसके अलावा दूसरे क्राइम प्रोग्राम भी देखें और फिर उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोरी की इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसने एक दर्जन से ज्यादा चाबियां अभी खरीदी थीं. पुलिस ने आरोपी के पास से 2 लाख रुपए कैश, सोने के जेवरात और मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
E20 पर राहुल ने Video जारी कर उठाए सवाल, BJP बोली- एक्टिंग तो ढंग से कर लेते
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
'तार और खंभों से रहें दूर', हरियाणा में बारिश के बीच बिजली विभाग का अलर्ट
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील
नेशनल हैंडलूम डे: 'साड़ी शस्त्र' प्रदर्शनी का आयोजन, स्वदेशी-हथकरघा को बढ़ावा की अपील

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget