एक्सप्लोरर

Saina Nehwal को लेकर किए गए ट्वीट पर एक्टर Siddharth को समन, दो शिकायतों के बाद एक्शन में आई चेन्नई पुलिस

Siddharth Summoned: अभिनेता सिद्धार्थ को बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर उनके विवादास्पद ट्वीट को लेकर तलब किया गया है. चेन्नई पुलिस ने कहा कि हमें इस संबंध में 2 शिकायतें मिली हैं.

Siddharth Summoned By Chennai Police: चेन्नई पुलिस ने बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को लेकर किए गए ट्वीट के मामले में एक्टर सिद्धार्थ को समन किया है. चेन्नई पुलिस  कमिश्नर शंकर जीवल ने बयान जारी करके कहा कि कहा कि अभिनेता सिद्धार्थ को बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल पर उनके विवादास्पद ट्वीट को लेकर तलब किया गया है. हमें इस संबंध में 2 शिकायतें मिली हैं. इस मामले में हम उनसे उनका बयान दर्ज करना चाहते हैं. 

इससे पहले राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर से कहा है कि बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के खिलाफ 'भद्दा और अनुचित' ट्वीट करने के लिए अभिनेता सिद्धार्थ के अकाउंट को ब्लॉक किया जाए. इसके साथ ही, उसने महाराष्ट्र पुलिस से कहा है कि सिद्धार्थ के खिलाफ FIR दर्ज की जाए. सिद्धार्थ ने साइना के खिलाफ यह टिप्पणी उनके उस ट्वीट को लेकर की, जो उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में 'गंभीर चूक' के मुद्दे को लेकर किया था.

 

महिला आयोग का कहना था कि अभिनेता की यह टिप्पणी नारी विरोधी, महिला की लज्जा को भंग करने वाली, अपमानजक और महिलाओं की गरिमा पर चोट पहुंचाने वाली है. आयोग ने कहा था कि अभिनेता द्वारा की गई 'भद्दी और अनुचित' टिप्पणी का संज्ञान लिया गया है.  

क्या है पूरा मामला

एक्टर सिद्धार्थ ने अपने एक ट्वीट में बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल का जिक्र किया था. अपने इस विवादित ट्वीट में रंग दे बसंती में काम कर चुके एक्टर ने डबल मीनिंग का इस्तेमाल कर नेहवाल पर अभद्र टिप्पणी करने की कोशिश की है. फिलहाल अब सिद्धार्थ की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. एक्टर ने अपने ट्वीट को लेकर सफाई भी दी. अपने ट्वीट पर ही रिप्लाई करते हुए उन्होंने लिखा था कि उनके ट्वीट को गलत तरीके से लिया गया. उनका मकसद किसी को भी ठेस पहुंचाने का नहीं था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
परिवार खोया, निर्वासन की जिंदगी और अब…, बांग्लादेश वापसी पर क्या बोलीं शेख हसीना?
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget