एक्सप्लोरर

उल्टा पड़ा दांवः किराया देने से बचने के लिए किराएदार ने खुद को मारी गोली, गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ के दौरान मकान मालिक ने किरायेदर पर गोली चलाने से इनकार किया और कहा कि वह किराया देने से बचने के लिए ऐसा किया है और मुझे फंसाना चाहता है.

नई दिल्लीः दक्षिण पूर्वी दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में एक किरायेदार ने मकान मालिक को फंसाने के लिए खुद गोली मार ली. सुमित भडाना (22) अपने मकान मालिक वरुण जुनेजा को फंसाने के अपने मंसूबे में नाकाम रहा. पुलिस ने साजिश का पर्दाफाश कर दिया और उसे (सुमित को) गिरफ्तार कर लिया. अपने मकान मालिक को हत्या की कोशिश के झूठे मामले में फंसाने की मंशा से सुमित भडाना अपनी जांघ और कंधे में गोली मार ली.

सुमिता भडाना अपने मकान मालिक वरुण जुनेजा को बकाया 2.25 लाख किराया नहीं देना चाहता था. किरायेदार खुद ‘पेइंग गेस्ट हॉस्टल’ चलाता था. पुलिस उपायुक्त (दक्षिणपूर्व) चिन्मय बिस्वाल ने बताया कि सुमित अमर कॉलोनी में जुनेजा से लिए किराये के भवन में पीजी हॉस्टल चला रहा था.

गुरुवार शाम सुमित ने पुलिस को फोन कर आरोप लगाया कि जुनेजा ने उसे जांघ और कंधे में गोली मार दी है और उसे अस्पताल ले जाया जा रहा है. जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो फर्श पर खून और दो खाली कारतूस पाई गई.

बिस्वाल ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में सुमित ने कहा कि वह खराब वित्तीय स्थिति के कारण छह महीने से किराया नहीं दे पाया और बृहस्पतिवार शाम उसकी और जुनेजा की 2.5 लाख रुपये के बकाये को लेकर बहस हो गयी. सुमित ने आरोप लगाया कि जुनेजा ने उस पर दो गोलियां चलाई और मौके से भाग गया.

वहीं, जुनेजा ने सुमित पर गोली चलाने से इनकार किया और कहा कि सुमित किराया देने से बचने के लिए उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है. पूछताछ में पुलिस ने सुमित के बयान में विरोधाभास पाए. सुमित खुद को संकट में घिरता देख अस्पताल से भाग गया.

बाद में उसे शास्त्री नगर में उसकी बहन के घर से पकड़ लिया गया. डीसीपी ने बताया कि सुमित ने राजस्थान के बादशाहपुर के अपने दोस्त से पिस्तौल खरीदी थी. उसने जानबूझकर जुनेजा से बहस की.

गुरुवार शाम को जुनेजा के जाने के बाद सुमित ने खुद को गोली मार ली. इसके बाद उसने अपने भाई नवीन भडाना को बुलाया और उसे पिस्तौल सौंप दी. पुलिस ने बताया कि पिस्तौल बरामद कर ली गई है और सुमित के भाई को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.

तमिलनाडु के बाद कर्नाटक में भी हाई अलर्ट, घुसपैठ कर सकते हैं लश्कर के आतंकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Mahadev Online Scam: महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
महादेव ऐप का मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, भारत लाने की तेज हुई तैयारी
Women Reservation Bill: अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
अखिलेश यादव के बदले सुर से बढ़ीं मोदी सरकार की उम्मीदें! क्या इस बार पास होगा महिला आरक्षण बिल?
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ

वीडियोज

Tata Sierra EV QWD first look and interior, features | #tata #tatasierraev #autolive #sierraev
Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
यूएस-ईरान में भड़का युद्ध तो बंद होगा होर्मुज! भारत के पास कितने दिन का तेल स्टॉक? जानें सब कुछ
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
प्रशांत किशोर को बड़ा झटका, इस नेता ने दिया इस्तीफा, बांकीपुर से BJP को दिया समर्थन
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद; मेसी पर लगा आरोप
इतिहास में दर्ज हुआ अर्जेंटीना और इजिप्ट का मैच, रिकॉर्ड बनने के साथ हुआ भयंकर विवाद
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, बैंक अकाउंट में 440 करोड़ रुपये फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Embed widget