एक्सप्लोरर

दिल्ली में लंपी वायरस के 173 मामले, सरकार ने लिए ये बड़े फैसले- तैयार हुआ कंट्रोल रूम

Delhi News: देश के अन्य राज्यों की तरह अब दिल्ली में भी लंपी वायरस के मामले मिलने लगे हैं. दिल्ली में कुल 173 केस सामने आए हैं. जानिए सरकार इससे निपटने के लिए क्या कर रही है.

Lumpy Virus in Delhi: अभी तक दिल्ली के आसपास के सभी राज्यों में लंपी वायरस का प्रकोप काफी तेजी से फैल रहा था. अब दिल्ली में भी लंपी वायरस (Delhi Lumpy Virus Case) के मामले में मिलने लगे हैं. अभी तक राजधानी में 173 केस सामने आ चुके हैं. सबसे ज्यादा मामले वेस्ट और साउथ दिल्ली में देखने को मिल रहे हैं.

दिल्ली में लंपी वायरस के कुल 173 केस सामने आ चुके हैं. गोयला डेरी से 45, रेवला खानपुर एरिया से 40, घुम्मनहेड़ा एरिया से 21, नजफगढ़ एरिया से 16 और बाकी मामले अन्य इलाकों से सामने आए हैं. दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय (Gopal Ray) ने लंपी वायरस को लेकर जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में अभी डरने की जरूरत नहीं है और सरकार ने कुछ निर्णय लिए हैं. उन्होंने कहा कि संक्रमित पशुओं को आइसोलेट करने की जरूरत है.

दिल्ली सरकार की तैयारी

मंत्री गोपाल राय ने कहा कि पशुओं के इलाज के लिए दो मोबाइल वैटरनिटी क्लीनिक मंगाए गए हैं. इसी के साथ 11 रेपिड रिस्पॉन्स टीम तैयार की हैं. उन्होंने बताया कि इन टीमों से संपर्क कर तुरंत मदद ली जा सकती है. गोपाल राय ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लिए 4 टीमों को तैयार किया गया है, जो लोगों को जागरूक करने का काम करेंगी.

सरकार ने जारी किया नंबर

गोपाल राय ने बताया कि सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए स्पेशल कंट्रोल रूम तैयार किया है. कंट्रोल रूम का नंबर 8287848586 है. इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं. 24 घंटे इस नंबर पर मदद मांगी जा सकती है. गोपाल राय ने बताया कि अगर किसी को संक्रमित पशु की जानकारी मिलती है तो दिए गए नंबर पर संपर्क कर जानकारी दें.

लंबी वायरस का प्रकोप

देश के 12 राज्यों में इन दिनों लंपी वायरस नामक बीमारी पशुओं को निगल रही है. खासकर, राजस्थान में इसका कहर टूट रहा है. राज्य में 57 हजार मवेशियों की इस बीमारी से जान जा चुकी है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा और पंजाब समेत देश के अन्य राज्यों में मवेशी को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Explained: हजारों मवेशियों को निगल चुका है लंपी वायरस, जानिए इस बीमारी के बारे में सब कुछ

ये भी पढ़ें- India Coronavirus Cases: धीमी बनी हुई है कोरोना की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 5554 नए मामले दर्ज, इतने लोगों ने गंवाई जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
क्यों बंद मेट्रो स्टेशन-ट्रेनें? दिल्ली में प्रदर्शन रोकने के खिलाफ आज ‘सुप्रीम’ सुनवाई
CJP Protest Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
Highlights: आज फिर जंतर-मंतर कूच का ऐलान, ट्रैफिक डायवर्ट, राहुल की कांग्रेस महासचिवों के साथ बैठक
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?
रक्षामंत्री राजनाथ ने स्वदेशी स्टील्थ फाइटर जेट पर लगाया दांव, जानें क्या बोले?

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget