एक्सप्लोरर

15 अगस्त से पहले बड़ी साजिश नाकाम! दिल्ली से 2000 जिंदा कारतूस बरामद, सप्लायर गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है.

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त से ठीक पहले 2 हजार जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. इसके साथ ही, दिल्ली में कारतूस की सप्लाई करने वाले 6 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है. पूर्वी दिल्ली पुलिस ने आनंद विहार इलाके से 2 बैग के साथ सप्लायर को गिरफ्तार किया है. पुलिस की तरफ से अब इन आरपियों से पूछताछ की जा रही है कि ये लोग इन 2 हजार कारतूस को कहां पर सप्लाई करने जा रहे थे. इसके साथ ही, इनका कहां पर इस्तेमाल होना था.

दिल्ली पुलिस 15 अगस्त को लेकर हाई अलर्ट पर है. पूरी दिल्ली समेत लालकिले पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. इस बीच पुलिस को जानकारी मिली की आनंद विहार इलाके में दो संदिग्ध है जिसके पास हथियार हो सकता है. 

सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्ध की तलाशी ली तो उसके पास से दो बैग बरामद हुए जिसमें 2000 जिंदा कारतूस थे. इसके बाद पुलिस ने जब इनसे पूछताछ की तो इनके और अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल इन सभी से पूछताछ की जा रही है.

10 हजार पुलिसकर्मी तैनात

इस बार पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है. इस खुशी के माहौल में किसी प्रकार की बाधा न पहुंचे इसके लिए सुरक्षा के भी इंजताम किये जा रहे हैं. 15 अगस्त पर इस बार लाल किले की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा. पूरी दिल्ली को 15 अगस्त से पहले ही अलर्ट पर रखा गया है. दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा खुद विभिन्न खुफिया एजेंसियों और सुरक्षा प्रतिष्ठानों के प्रमुखों के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. उनकी पूरी कोशिश है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो. 

लश्कर-ए-तैयबा, ISI और जैश के निशाने पर दिल्ली

खुफिया एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अलर्ट जारी किया है. एजेंसियों की मानें तो आतंकी सगंठन दिल्ली को दहलाने की साजिश रच सकेत हैं. 15 अगस्त को लेकर IB ने दिल्ली पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. 10 पन्नों की रिपोर्ट में इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा, जैश के आतंकी साजिश रचने की दी जानकारी दी गई है. 10 पन्नों की रिपोर्ट में कहा गया है कि आईएसआई इन्हें लॉजिस्टिक मदद देकर धमाके कराना चाहता है. इसमें कई नेताओं सहित बड़े संस्थानों की इमारतों को निशाना बनाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें:

इस आलीशान बंगले में रहते हैं साउथ सुपरस्टार Vijay Deverakonda, करोड़ों की कीमत कर देगी हैरान!

Laal Singh Chaddha Box Office Collection: आमिर खान की फिल्म का पहले दिन नहीं चला कुछ खास जादू, कमाए इतने करोड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget