एक्सप्लोरर

दिल्ली का मूड: केजरीवाल का काम 67% की पसंद लेकिन दिल्ली चाहती है लालकिले पर मोदी फहराएं तिरंगा

दिल्ली की जनता का मूड जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया. इस सर्वे में दिल्ली जनता से केजरीवाल के धरने, सरकार के कामकाज को लेकर सवाल पूछे गए.

नई दिल्ली: दिल्ली में एलजी हाउस में चले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के धरने पर जमकर राजनीति हुई. बीजेपी ने जहां इसका विरोध करते हुए केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनके घर पर जवाबी धरना शुरू कर दिया तो वहीं कांग्रेस ने इसे सियासी ड्रामा करार देते हुए केजरीवाल को अवसरवादी बता दिया. दिल्ली में फिलहाल राजनीति स्थिर है लेकिन नौ दिन के सियासी संकट में सबसे ज्यादा परेशानी दिल्ली की जनता को हुई. दिल्ली की जनता का मूड जानने के लिए एबीपी न्यूज़ के लिए सी वोटर ने त्वरित सर्वे किया. इस सर्वे में दिल्ली जनता से केजरीवाल के धरने, सरकार के कामकाज को लेकर सवाल पूछे गए. इसके साथ ही सबसे अहम सवाल कि दिल्ली में आज चुनाव हों तो कौन जीतेगा?

पहला सवाल: केजरीवाल सरकार का कामकाज कैसा है ? इस सवाल के जवाब में आए आंकड़े दिल्ली सरकार को थोड़ी राहत दे सकते हैं. जवाब में 37% लोगों की राय है कि बहुत अच्छा, वहीं 30% लोग दिल्ली सरकार के काम को अच्छा मानते हैं. वहीं 32% लोग ऐसे हैं जिनके मुताबिक दिल्ली सरकार का कामकाज खराब है. दिल्ली का मूड: केजरीवाल का काम 67% की पसंद लेकिन दिल्ली चाहती है लालकिले पर मोदी फहराएं तिरंगा

दूसरा सवाल: क्या केजरीवाल सरकार को मोदी काम नहीं करने दे रहे हैं? मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हमेशा कहते रहे हैं कि उनकी सरकार दिल्ली के लिए काम करना चाहती है लेकिन केंद्र सरकार उनके काम में रोड़े अटकाती है. सर्वे में दिल्ली की 50% जनता अरविंद केजरीवाल के आरोप से सहमत नजर आ रही है, उसका मानना है कि पीएम मोदी केजरीवाल सरकार को काम नहीं करने दे रहे हैं. वहीं 43% लोग इस बात से सहमत नजर नहीं आए, 7 प्रतिशत लोगों के मुताबिक कुछ कह नहीं सकते. दिल्ली का मूड: केजरीवाल का काम 67% की पसंद लेकिन दिल्ली चाहती है लालकिले पर मोदी फहराएं तिरंगा

तीसरा सवाल: एलजी विवाद में कांग्रेस को केजरीवाल का साथ देना चाहिए था? इस सवाल के जवाब में 45% लोगों ने कहा कि हां, कांग्रेस को एलजी विवाद में केजरीवाल का साथ देना चाहिए था वहीं 48 प्रतिशत ने इससे इनकार कर दिया. सात प्रतिशत लोगों के मुताबिक कुछ कह नहीं सकते. इसका मतलब है कि एलजी हाउस में धरने को लेकर जनता केजरीवाल से खुश नहीं है. दिल्ली का मूड: केजरीवाल का काम 67% की पसंद लेकिन दिल्ली चाहती है लालकिले पर मोदी फहराएं तिरंगा

चौथा सवाल: आज दिल्ली विधानसभा के चुनाव हुए तो कौन जीतेगा? सर्वे के सबसे अहम सवाल आज चुनाव हों तो कौन जीतेगा ? इसके जवाब में 39% लोगों का मानना है कि आम आदमी पार्टी एक फिर दिल्ली की कुर्सी पर काबिज होगी. वहीं 38% लोगों का मानना है कि बीजेपी केजरीवाल से सत्ता छीनने में कामयाब हो जाएगी. सिर्फ 13% लोगों का मानना है कि कांग्रेस एक बार फिर दिल्ली में वापसी करेगी. सर्वे के आंकड़ों की माने तो इस बार केजरीवाल को दिल्ली में बीजेपी से बेहद कड़ी चुनौती मिलने वाली है. दिल्ली का मूड: केजरीवाल का काम 67% की पसंद लेकिन दिल्ली चाहती है लालकिले पर मोदी फहराएं तिरंगा

पांचवां सवाल: लोकसभा में किस पार्टी को वोट देंगे? लोकसभा चुनाव के मुद्दे पर दिल्ली की जनता एक फिर बीजेपी पर भरोसा जताती नजर आ रही है. सर्वे में शामिल 40% लोगों ने कहा कि बीजेपी को वोट देंगे वहीं 25% लोगों ने केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को वोट देने की बात कही. 24 प्रतिशत लोग कांग्रेस के पक्ष में खड़े दिखाई दिए. सर्वे के मुताबिक लोकसभा चुनाव में बीजेपी दिल्ली में सबसे बड़ी पार्टी बनेगी. बता दें कि साल 2014 के चुनाव में बीजेपी दिल्ली सभी सात सीटों पर कब्जा जमाया था.

दिल्ली का मूड सर्वे से जुड़ी जरूरी सूचना एलजी के साथ चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के विवाद के बीच एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने दिल्ली में त्वरित सर्वे किया है. इसमें दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर 1168 लोगों की राय ली गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
दिल्ली की लव कुश रामलीला में सुरक्षा बढ़ी, एक लाख दर्शक होते ही एंट्री बंद
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस को लेकर अभिजीत दीपके का रिएक्शन- 'यही होता है जब...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस पर पीयूष गोयल ने दी प्रतिक्रिया- 'मुझे पूरा भरोसा है कि...'
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग
कोलकाता हादसा: TMC-कांग्रेस, CPIM डेलिगेशन ने पुलिस को सौंपा ज्ञापन, की ये मांग

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora
Kolkata Durga Pandal Stampede: दुर्गा पंडाल में मौत की भगदड़! | Bengal | Suvendu Adhikari | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget