एक्सप्लोरर

Fake ED And Greedy: फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रेरित होकर दिल्ली के अपराधी गैंग ने ऐसे उड़ाए 20 करोड़ रुपये

Delhi News: दिल्ली के एक अपराधी गैंग ने बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' की तर्ज पर अपराध को अंजाम दिया है. गैंग ने फर्जी नोटिस भेजकर व्यापारी से 20 करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश की.

Fake ED Summons Racket Busted In Delhi: बॉलीवुड फिल्म 'स्पेशल 26' से प्रेरित एक गिरोह ने निप्पॉन इंडिया पेंट्स लिमिटेड के अध्यक्ष हरदेव सिंह को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का फर्जी नोटिस भेजकर उनसे 20 करोड़ रुपये वसूलने की कोशिश कर रहा था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले का उजागर किया है. पुलिस ने कहा कि उन्होंने गिरोह में शामिल असम राइफल्स के हेड कांस्टेबल सहित नौ लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बीच, अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए एक अभियान शुरू किया गया

दिल्ली स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि आरोपी ने निप्पॉन इंडिया पेंट्स लिमिटेड के अध्यक्ष हरदेव सिंह को ऐसे दो जाली नोटिस भेजे और उन्हें आश्वस्त किया कि फेडरल एजेंसी (Federal Agency) ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है. आरोपी ने हरदेव सिंह को फोन करके यह बताया कि आप गहरी मुसीबत में पड़ने वाले हैं और दावा किया कि वे ईडी के दिल्ली कार्यालय में संपर्क के माध्यम से पूरे मामले को सुलझा सकते हैं. इसके बाद हरदेव सिंह को स्पीड पोस्ट से ऐसे और फर्जी नोटिस मिले और वे भयभीत हो गए.

मुद्दे को कुछ करोड़ रुपये में ही सुलझाया जा सकता है

हरदेव सिंह ने जब आरोपी से मदद के लिए संपर्क किया तब पहले तो 2-3 करोड़ रुपये मांगे और दिल्ली में मिलने के लिए भी कहा. 11 नवंबर को पीड़िता ने राशि कम करने के लिए आरोपी से बातचीत करने की कोशिश की लेकिन मामले को सुलझाने के लिए उसे व्यक्तिगत रूप से मिलने को कहा ,अगले दिन, हरदेव सिंह ने मुंबई हवाई अड्डे पर दो आरोपी से मुलाकात की और उन्हें बताया गया कि ईडी ने हजारों करोड़ रुपये की कथित अवैध संपत्तियों का पता लगाया है. लेकिन इस मुद्दे को कुछ करोड़ रुपये में ही सुलझाया जा सकता है.

मांग बढ़ने पर पीड़ित ने पुलिस से किया संपर्क 

आरोपी ने हरदेव सिंह से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टिकट और एक बड़ा होटल में कमरा बुक करने के लिए. आरोपी के कहने पर हरदेव सिंह ने फ्लाइट का टिकट बुक कर दिया और राष्ट्रीय राजधानी के एक बड़े होटल में मुलाकात की. आरोपियों ने मामले सुलझाने के लिए हरदेव सिंह के सामने अचानक 20 करोड़ रुपये की मांग रख दी. इसके बाद, व्यापारी ने पुलिस से संपर्क किया और मामला दर्ज करागया.

पुलिस ने बताया कि दो आरोपियों को होटल से ही गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ के दौरान, आरोपी ने खुलासा किया कि उनके तीन सहयोगी उसी होटल के एक कमरे में मौजूद है जिसके बाद पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उनके पास से 12 मोबाइल फोन और एक कार भी जब्त की है.

 ये भी पढ़ें : टेरर फंडिंग रोकने के लिए आज से 'No Money For Terror' सम्मेलन, एक मंच पर जुटेंगे 75 देशों के प्रतिनिधि, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
TMC के 20 बागियों की बढ़ने वाली है टेंशन! ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget