एक्सप्लोरर

दिल्ली एयरपोर्ट पर नहीं करना पड़ेगा घंटों तक इंतजार, हालात सामान्य होने के बाद अब 10 मिनट में मिल रही एंट्री

Delhi Airport: कुछ दिन पहले टर्मिनल 3 पर हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को 8-10 घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा था.

Delhi IGI Airport: देश और दुनिया के व्यस्ततम और आधुनिक हवाई अड्डे दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हवाई यात्रियों की हालत पिछले कुछ समय से रेल यात्रियों जैसी बनी हुई थी. जिससे हवाई यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. लोग सोशल मीडिया के जरिये जमकर भड़ास निकाल रहे थे. हालांकि, अब हालात सुधर चुके हैं.

दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पर अब हवाई यात्री 1 मिनट से 8 मिनट के अंदर सभी प्रवेश द्वार से एयरपोर्ट बिल्डिंग के अंदर प्रवेश कर पा रहे हैं. एयरपोर्ट प्रशासन ने बताया कि 1-8 मिनट के प्रतीक्षा समय के साथ यात्रियों की सुगम आवाजाही को सुनिश्चित किया जा रहा है.

किस गेट पर लग रहा कितना टाइम?

एंट्री गेट वेटिंग टाइम एंट्री गेट वेटिंग टाइम
1A 1-7 मिनट 2A 0-5 मिनट
1B 3-8 मिनट 2B 1-6 मिनट
3A 1-6 मिनट 4A 3-8 मिनट
3B 1-6 मिनट 4B 3-8 मिनट
5A 0-5 मिनट 6A 2-7 मिनट
5B 4-9 मिनट 6B 2-7 मिनट
7A 1-6 मिनट 8A 0-5 मिनट
7B 3-8 मिनट 8B 0-5 मिनट


सिंधिया ने आकर किया था निरीक्षण

हाल ही में टर्मिनल 3 पर हालात ऐसे हो गए थे कि लोगों को 8-10 घंटे तक लाइन में खड़ा होना पड़ा था. यात्रियों की फ्लाइट न छूटे, इसके लिए एयरपोर्ट ने उन्हें तीन घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी थी. बिगड़ते हालातों को देखते हुए उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तक को एयरपोर्ट पर हालत का जायजा लेने के लिए अचानक पहुंचना पड़ा था. उन्होंने यात्रियों को हो रही परेशानियों को देखते हुए संबंधित विभाग और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए थे. 

सिंधिया की हो रही तारीफ

इसके बाद सिंधिया ने ट्वीट कर बताया था, "9 दिनों के अंदर दिल्ली एयरपोर्ट में सिक्योरिटी स्क्रीनिंग एरिया में 5 एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं जिससे भारी भीड़ में काफी कमी आई है." उन्होंने अपने अकाउंट से कई ऐसे ट्वीट को रिट्वीट किया है, जिनमें दिल्ली एयरपोर्ट में भीड़ से निजात दिलाने के लिए उनकी तारीफ हो रही है. 

डिजी ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह

वहीं, दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने यात्रियों को डिजीयात्रा ऐप का इस्तेमाल करने की सलाह दी है. दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन ने ट्विटर पर यात्रियों को सलाह देते हुए कहा, "यात्री डिजी ऐप का उपयोग करें, जिससे एंट्री प्वॉइंट पर उनको कम समय में प्रवेश मिल सके." इससे पहले यात्रियों ने एयरपोर्ट पर भारी भीड़ और गंदगी होने की शिकायत की थी. लोगों ने सोशल मीडिया पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से इसकी शिकायत की थी. 

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra: एनएचपीसी मेट्रो से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा आज पहुंचेगी दिल्ली, जानें क्या है रूट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Parliament March LIVE: संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, जंतर-मंतर पर पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
संसद तक होगा CJP का मार्च? वांगचुक-दीपके की अपील पर पहुंचे हजारों लोग, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
'अवैध हिरासत में हूं, लेकिन उपवास...'; सोनम वांगचुक ने बताया कब और कैसे तोड़ेंगे अनशन, रखी 3 शर्तें
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
हैदराबाद NPA में चौंकाने वाला मामला, महिला IPS ट्रेनी की शिकायत पर साथी ट्रेनी IPS के खिलाफ केस दर्ज
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget