एक्सप्लोरर

दिल्ली: आधार नहीं था तो हॉस्पिटल ने इलाज से किया इनकार, स्वास्थ्य मंत्री ने किया हस्तक्षेप

दिल्ली के एक अस्पताल ने कथित तौर पर आधार नहीं होने की वजह से एक लड़की का इलाज करने से इनकार कर दिया. इस मामले में केद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने हस्तक्षेप करते हुए लड़की को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया है.

नई दिल्ली: दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल ने आधार नहीं होने की वजह से कथित तौर पर एक लड़की का इलाज करने से इनकार कर दिया. दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इससे संबंधित खबर ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ''अरविंद केजरीवाल ये क्यों बांट रहे हो देश की राजधानी दिल्ली को...जेपी नड्डा जी इस बच्ची का बस इलाज हो जाए. पहले नवरात्र पर शायद इससे अच्छा और कोई काम नहीं होगा हमारे लिए.''

खबर के मुताबिक, लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल, दिल्ली में आधार कार्ड न होने की वजह से नोएडा की 9 वर्षीय प्रिया का इलाज करने से मना कर दिया. मनोज तिवारी के अनुरोध पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एक्शन लिया और लड़की को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती करवाने की बात कही.

नड्डा ने कहा, ''सभी को अच्छा से अच्छा इलाज मिले ये हमारी प्राथमिकता है. बिटिया को सफ़दरजंग अस्पताल में बुला लिया गया है. सम्बंधित विभाग के डॉक्टर बच्ची को देखेंगे. मेरी मां जगदम्बा से प्रार्थना है, कि हमारी बिटिया आयुष्मान हो.''

सफदरजंग अस्पताल ने कहा कि लड़की को 10 अक्टूबर को भर्ती किया गया और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर बाल चिकित्सा न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर रचना सहगल उसका इलाज कर रही हैं.

आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कई क्षेत्रों में आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया था. हालांकि बाद में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए कहा था कि इमरजेंसी सेवा, दूरसंचार कंपनी हो या बैंक, स्कूल व एयरलाइन, कोई निजी कंपनी किसी प्रकार की सेवा प्रदान करने के लिए आधार की मांग नहीं कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget