एक्सप्लोरर

करंट से मोरों की मौतों पर दाखिल याचिका दिल्ली HC ने कर दी खारिज, चीफ जस्टिस बोले- हमारे हाथ में जादू की छड़ी नही है...

दिल्ली हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह छूट दी कि वह दो हफ्तों के अंदर एक विस्तृत और वैधानिक प्रतिनिधित्व संबंधित विभागों को दे सकता है.

दिल्ली हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय पक्षी मोर की बिजली करंट से हो रही मौतों को लेकर नियम बनाने की मांग वाली जनहित याचिका को खारिज कर दिया. अदालत ने कहा कि वह कानून बनाने का काम नहीं कर सकती और याचिकाकर्ता को पहले सही प्राधिकरणों से संपर्क करना चाहिए. चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस तुषार राव गेडेला की बेंच ने सेव इंडिया फाउंडेशन की याचिका को यह कहते हुए खारिज किया कि याचिकाकर्ता ने सिर्फ छह दिन पहले यानी 3 अप्रैल को ही संबंधित विभागों को एक प्रतिनिधित्व सौंपा है और उसके जवाब का इंतजार किए बिना ही अदालत पहुंच गए.

दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता के वकील को फटकार लगाते हुए कहा आप लोगों को लगता है कि हमारे पास कोई जादू की छड़ी है. पहले सही विभागों से संपर्क करें और उनके जवाब का इंतजार करें. पूरा सिस्टम मौजूद है, कोर्ट में तभी आइए जब वे विफल हों. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि उसे याचिकाकर्ता के उद्देश्य से सहानुभूति हो सकती है, लेकिन वह कानून नहीं बना सकता. कोर्ट ने कहा अगर इस संबंध में कोई कानून नहीं है तो उचित फोरम से संपर्क करें. हम नियम नहीं बना सकते.

DISCOM बोले- हमें कोई शिकायत नहीं मिली
दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान बिजली वितरण कंपनियों (DISCOMs) के वकील ने बताया कि उन्हें इस मुद्दे पर कोई शिकायत या प्रतिनिधित्व नहीं मिला है. कोर्ट ने कहा कि याचिका बहुत जल्दबाजीं में दायर की गई है, क्योंकि संबंधित विभागों को जवाब देने का उचित समय नहीं दिया गया. इसी आधार पर कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी.

प्रतिनिधित्व दो हफ्ते में दोबारा देने की छूट
कोर्ट ने याचिकाकर्ता को यह छूट दी कि वह दो हफ्तों के अंदर एक विस्तृत और वैधानिक प्रतिनिधित्व संबंधित विभागों को दे सकता है. कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया कि ऐसा कोई प्रतिनिधित्व मिलने पर प्राधिकरणों को उस पर विचार कर उचित कार्रवाई करनी होगी.

क्या है मामला?
याचिकाकर्ता का कहना था कि दिल्ली में खुले बिजली के तारों और खंभों की वजह से मोरों की मौतें हो रही हैं और इस विषय में न तो कोई नियम है और न ही कोई मानक प्रक्रिया (SOP). याचिका में आरोप लगाया गया कि विभिन्न विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और किसी के पास ठोस योजना नहीं है. याचिकाकर्ता ने अदालत से मोरों की सुरक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें:-
69000 शिक्षक भर्ती मामला: सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, अगली तारीख 15 अप्रैल तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gen Z-Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
Gen Z-Gen Alpha से मिलेंगे मोहन भागवत, इन मुद्दों पर होगी बातचीत
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
भारत के फैसले के खिलाफ मुनीर की गंदी हरकत एक्सपोज, फ्लॉप हुआ शहबाज का प्लान
'तोड़ा भरोसा...'सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक
सरकार के किस कदम से नाराज हुए सोनम वांगचुक, बोले- 'तोड़ा भरोसा'

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget