एक्सप्लोरर

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी को दिया प्रेमी जोड़े से लिखित में माफी मांगने का आदेश

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी को अंतरधर्मीय जोड़े से माफी मांगने का आदेश दिया है जिसने लड़की के परिवार की मर्जी के खिलाफ घर बसाया था और पुलिस ने उन्हें (जोड़े को) गिरफ्तार कर लिया था.

दिल्ली हाईकोर्ट ने यूपी के डीजीपी को अंतरधर्मीय जोड़े से माफी मांगने का आदेश दिया है जिसने लड़की के परिवार की मर्जी के खिलाफ घर बसाया था और पुलिस ने उन्हें (जोड़े को) गिरफ्तार कर लिया था. जस्टिस एस मुरलीधर और जस्टिस तलवंत सिंह ने यूपी सरकार को आदेश दिए हैं कि संदीप कुमार और उनकी पत्नी निशा को 50-50 हजार रुपये भी दिए जाएं.

पुलिस पर आरोप था कि अंतरधर्मीय जोड़े को पुलिस ने गैरकानूनी रूप से गिरफ्तार कर लिया था. हाईकोर्ट ने कहा कि जुर्माने की राशि चार हफ्तों में दे दी जाए और साथ ही यूपी के डीजीपी खुद एक चिट्ठी लिखें जिसमें पुलिस के व्यवहार पर माफी मांगी जाए.

इसके अलावा उन तीन पुलिस पुलिसवालों पर भी कार्रवाई करने को कहा है जिन्होंने जेएनयू परिसर से जोड़े को गैरकानूनी तरीके से गिरफ्तार कर लिया था. पुलिस ने इस बात की सूचना स्थानीय पुलिस तक को नहीं दी थी.

क्या आप एयरटेल के यूजर हैं? अगर हैं तो इस खबर को अंत तक जरूर पढ़िएगा

अदालत ने उस पैनल की रिपोर्ट को भी स्वीकार कर लिया है जिसमें उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश और दिल्ली पुलिस के पूर्व डीजीपी भी शामिल थे. पैनल ने एक अंतर-राज्यीय गिरफ्तारी की स्थिति में पुलिस द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए विस्तृत सुझाव दिए थे. कोर्ट ने यह निर्देश दिया कि रिपोर्ट को दिल्ली और उत्तर प्रदेश दोनों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्राधिकार में लागू करने के लिए अपनाया जाए.

कमेटी ने सुझाव दिया था कि दूसरे राज्य में गिरफ्तारी के दौरान, जिसे गिरफ्तार किया जा रहा है वह अपने किसी परिचित को भी अपने साथ ले जा सकता है क्योंकि वह जहां ले जाया जा रहा है वहां उसका कोई परिचित नहीं होगा. जुडीशियल मजिस्ट्रेट के सामने जब तक उसे पेश नहीं किया जाता, उसका परिचित उसके साथ रह सकता है.

कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 घायल

कमेटी ने ये भी कहा कि यात्रा के वक्त को यदि छोड़ दिया जाए तो गिरफ्तार शख्स को 24 घंटे के भीतर ही न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाना चाहिए.

संदीप और निशा की शादी यूपी के गाजियाबाद में जून 2018 को हुई थी. ये शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. गौरतलब है कि निशा मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखती है जिसने हिंदू धर्म को अपना लिया है. शादी के बाद ये जोड़ा जेएनयू कैंपस में संदीप के आवास पर रह रहा था. संदीप के परिवार को इस शादी पर आपत्ति नहीं थी लेकिन निशा का परिवार शादी से नाखुश था.

निशा के भाई ने लोनी थाने में निशा के अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने जोड़े को हिरासत में लिया जहां निशा को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया वहीं संदीप को तीन दिन और दो रातों तक लॉकअप में ही रखा गया. कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि वे क्यों जेएनयू में घुसे और जोड़े को अपने साथ ले गए जबकि निशा 21 साल की है और उसने अपनी मर्जी से संदीप के साथ शादी की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget