एक्सप्लोरर

कोहरे की वजह से ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 5 घायल

ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई.

नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा में कोहरे के कारण दर्दनाक हादसा हुआ है. तेज रफ्तार कार कोहरे के कारण नहर में गिर गई. इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में अन्य पांच लोग घायल हो गए हैं. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के 11 लोग सवार थे. वह संभल से दिल्ली जा रहे थे. कार दनकुर इलाके में एक नहर में गिर गई. हादसे में घायल 11 लोगों को अस्पताल ले जाया गया, जहां 6 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी के पांच लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि यह हादसा कोहरे की वजह से हुआ है.

पुलिस के अनुसार, इस कार के साथ एक और कार भी थी और सभी लोग संभल जिले से दिल्ली जा रहे थे. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान महेश (35), किशन लाल (50), नीरेश (17), राम खिलाड़ी (75), मल्लू (12) और नेत्रपाल (40) के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.

बता दें पूरा उत्तर भारत इस वक्त कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड से लेकर पूर्वात्तर के राज्यों तक पहाड़ बर्फ की चादर में सफेद हो गए हैं. पहाड़ों पर हो रही बर्फ बारी का असर मैदान और रेगिस्तान में पड़ा है. राजस्थान के चार जिले में तापमान शून्य के नीचे पहुंच चुका है. पंजाब हरियाणा का भी ठंड से बुरा हाल है.

सुबह साढ़े पांच बजे राजधानी दिल्ली के सफदरजंद में न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. दिल्ली में आज भी ठंड का रेड अलर्ट है, इसलिए कहीं निकलने से पहले ठंड से बचने के उपाय जरूर कर लें. दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी छाया हुआ है. कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य हो गई है. कोहरे और ठंड का असर हवाई और रेल यातायात पर भी पड़ रहा है.

कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा उत्तर भारत, घने कोहरे की चपेट में राजधानी दिल्ली, प्रदूषण की भी मार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
मुंबई: संतुलन बिगड़ने से गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
मुंबई: गणपति की 22 फीट ऊंची प्रतिमा गिरी, 2 लोगों की मौत, अंडे फेंके जाने का आरोप
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
ट्रेन में सूटकेस, किचन में इंसानी टुकड़े, CCTV ने खोली मिस्ट्री
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
गृहमंत्री अमित शाह ने इंग्लैंड टूर से लौटी टीम इंडिया का बढ़ाया हौसला
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
फरक्का संधि पर बिहार में संग्राम, जेडीयू MLC ने RJD पर लगाए आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
Embed widget