एक्सप्लोरर

थोड़ी देर में मनीष सिसोदिया पेश करेंगे बजट, दिल्ली वालों को मिल सकता है फ्री वैक्सीन का तोहफा

दिल्ली सरकार आज बजट पेश करेने जा रही है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया आज दोपहर सवा बारह बजे दिल्ली का ई बजट पेश करेंगे.

नई दिल्ली: दिल्ली के वित्त मंत्री मनीश सिसोदिया थोड़ी देर में राज्य का बजट पेश करेंगे. कोरोना काल का ये बजट पिछले साल तक के बजट से अलग रहने वाला है. डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया आज दोपहर सवा बारह बजे दिल्ली का ई बजट पेश करेंगे. जानकारी के मुताबिक ये दिल्ली का अब तक का सबसे बड़ा बजट रहने वाला है. इस साल 65 हजार करोड़ से ज्यादा का बजट हो सकता है.

कोरोना की वजह से मनीष सिसोदिया पेपर की जगह टैब से बजट पढ़ेंगे और बाकी सदस्यों को भी बजट के लिए टैब मिलेगा. सूत्रों के मुताबिक सरकार 2047 तक दिल्ली में प्रति व्यक्ति आय सिंगापुर के बराबर करने का मास्टर प्लान भी पेश कर सकती है.

बजट के बाद करीब दो बजे केजरीवाल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अगले चरण में जब आम लोगों का वैक्सीन दी जाएगी तब दिल्ली सरकार की तरफ से उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त वैक्सीन देने का प्रावधान इस बजट में लाया जा सकता है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी साल जनवरी में दिल्ली वालों को मुफ़्त वैक्सीन देने की तरफ इशारा भी किया था.

मनीष सिसोदिया ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा में बजट सत्र के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की. रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में 5,691 मान्यता प्राप्त स्कूल हैं जिसमें 44.76 लाख छात्र हैं. दिल्ली सरकार के सरकारी और सरकारी मदद प्राप्त 1230 स्कूल हैं. दिल्ली में चल रहे कुल स्कूलों इनकी हिस्सेदारी 21.61 प्रतिशत है.

शिक्षा पर खर्च की हिस्सेदारी 21 से हुई 23

वहीं, कुल स्कूलों के हिसाब से सरकारी और सरकारी मदद प्राप्त स्कूलों में दाखिले की हिस्सेदारी 37.18 प्रतिशत थी. खेल, कला और संस्कृति समेत शिक्षा पर खर्च 2014-15 में 6,555 करोड़ रुपये था जो 2020-21 में 15,102 करोड़ रुपये हो गया. दिल्ली सरकार के कुल बजट में शिक्षा पर खर्च की हिस्सेदारी 2014-15 में 21 प्रतिशत थी जो 2020-21 में 23 प्रतिशत हो गई.

यह भी पढ़ें.

मराठा आरक्षण : SC ने सभी राज्यों से जवाब मांगा, कहा- फैसले का असर पूरे देश पर पड़ेगा

उत्तराखंड में सियासी उठापटक तेज, जेपी नड्डा और अमित शाह की हुई मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget