एक्सप्लोरर

Delhi Crime : छात्रों का खूनी खेल, टीचर पर चाकू से किए कई वार, ड्रेस को लेकर पहले हो चुका था विवाद

Delhi Crime : दिल्ली में एक सरकारी स्कूल के छात्रों ने टीचर पर चाकुओं से हमला किया है. इस हमले में टीचर बुरी तरह से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से अन्य टीचर भयभीत हैं.

Delhi Teacher Stab : राजधानी दिल्ली के इंद्रपुरी इलाके में स्थित सरकारी स्कूल के एक टीचर पर चाकू से बाहर करने का मामला सामने आया है. टीचर पर वार करने वाले इसी स्कूल के छात्र हैं. घटना में शामिल एक छात्र को मौके पर ही पकड़ लिया गया था. उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है. पुलिस ने हत्या के प्रयास की धारा के तहत एफआईआर दर्ज की है. वहीं घायल टीचर भूदेव को बीएल कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पीड़ित की हालत गंभीर बताई जा रही है. इस घटना को लेकर स्कूल के तमाम टीचर व स्टाफ में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है.

पुलिस के अनुसार, अभी तक कि जांच से पता चला है कि ये घटना गुरुवार, 19 जनवरी की दोपहर लगभग 12:30 बजे की है. स्कूल में प्रैक्टिकल चल रहा था. टीचर भूदेव जो स्कूल में पीटी कराते थे, घटना के समय वह मिडल क्लास विंग की तरफ थे. बताया जाता है कि उसी दौरान 3 छात्र अचानक से उनके पास आये. जिनमें से दो ने उनके दोनों हाथ पकड़े और तीसरे ने चाकू से उनकी कमर और पेट पर कई वार किए. एक छात्र, जो 12वीं में पढ़ता है, उसे स्कूल स्टाफ ने ही पकड़ लिया था और पुलिस को सौंप दिया था.

शिक्षकों का क्या है कहना
घटना के बाद अन्य टीचर भयभीत नजर आए. इसी स्कूल में पीजीटी टीचर चंचल सहरावत (कैमरे पर बात करते समय फूट फूट कर रो पड़ी) ने कहा कि स्कूल में टीचर्स की सुरक्षा बड़ी चिंता का विषय है. हालत ऐसे हैं कि अब किसी छात्र को डांट भी नहीं सकते. स्कूल से बाहर जब पैदल चल रहे होते हैं तो कई बार खतरा महसूस होता है कि कहीं कोई छात्र हमला न कर दे. अगर किसी छात्र को डांट दिया जाता है या हल्का-फुल्का मार दिया जाए तो वो मामला इतना तूल पकड़ लेता है कि टीचर सस्पेंड तक हो जाते हैं. अब जब शिक्षक पर जानलेवा हमला हुआ है तो कोई सरकार कुछ नहीं कर रही है. छात्रों के अभिभावक भी उनका पक्ष लेते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ता है. 

चंचल बोलीं, "छात्र ऐसा अपराध करने से भी नहीं चूकते. आज जो घटना हुई तो एक बच्चे ने हमें आकर बताया. टीचर को इतनी बार चाकू मारे गए हैं कि उनकी जान पर बन आयी है. ये भी सुनने में आया है कि जो हमलावर छात्र है जब पुलिस ने उसे गाड़ी में बैठाया तो वो पूछ रहा था कि टीचर मरा या नहीं. यानी वो मारना चाहता है. अब ये देखा जा रहा है कि छात्र बालिग है या नाबालिग. उसके कृत्य को कोई नहीं देख रहा है."

शिक्षक कृष्ण कुमार फौगाट (अध्यक्ष लोकतांत्रिक अध्यापक संघ) ने कहा कि तब दोपहर के 12:30 बजे होंगे, पता चला है कि स्कूल के अंदर टीचर को चाकू घोंप दिए गए हैं. छात्रों में कोई डर नहीं है. इसकी वजह सरकार की नीतियां है, जो छात्रों को डांटने तक नहीं देते. दिल्ली के स्कूलों में ये कोई पहली घटना नहीं है. शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है.

ड्रेस पहन कर नहीं आने पर कुछ दिन पहले भी टोका था

स्कूल के ही एक अन्य शिक्षक का कहना था कि कुछ दिन पहले अभिमन्यु नाम के छात्र को भूदेव ने इसलिए टोका था क्योंकि वो स्कूल में ड्रेस पहन कर नहीं आया था. इसके बाद उसके अभिभावक भी आये और उसी का पक्ष लिया. यही वजह भी है कि उसने ऐसा कृत्य किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
MLC Election Results 2026 LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू, तिरहुत शिक्षक पर जीती बीजेपी, कौन आगे-कौन पीछे
LIVE: 4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आना शुरू, तिरहुत शिक्षक पर जीती BJP, कौन आगे-कौन पीछे
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
Matrize Survey: PM मोदी पर खरगे का विवादित बयान, लोगों ने कहा- ‘गरिमा और सनातन संस्कृति’ का है अपमान
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच
ऑनलाइन सट्टेबाजी के 2300 करोड़ के खेल में ED की बड़ी कार्रवाई, 23.35 करोड़ की संपत्ति अटैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget