एक्सप्लोरर

Delhi Government की नई योजना, अब रात में भी बन सकेंगे Driving License

Driving License: दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर में नाइट टेस्ट के लिए स्थापित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का बुधवार को उद्घाटन किया.

नई दिल्ली: दिल्ली वाले अब ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) बनवाने के लिए रात में भी ड्राइविंग टेस्ट (Driving Test) दे सकेंगे. लोगों की समस्याओं का समझते हुए दिल्ली सरकार ने नाइट शिफ्ट में भी ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक (Automatic Driving Test Tracks) की शुरुआत की है. अब दिन में ड्यूटी करने वाले लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए रात में भी ड्राइविंग टेस्ट दे पाएंगे. 

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने शकूरबस्ती, मयूर विहार और विश्वास नगर में नाइट टेस्ट के लिए स्थापित ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का बुधवार को उद्घाटन किया. अब यहां ड्राइविंग टेस्ट देने वाले दिल्ली के लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस जारी किया जा सकेगा. दिल्ली सरकार ने इससे पहले अप्रैल में मयूर विहार और विश्वास नगर में ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक का ट्रायल शुरू किया था, जिसकी सफलता के बाद आज परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने औपचारिक उद्घाटन किया है.

हम लगातार नाइट शिफ्ट की निगरानी कर रहे हैं
उद्घाटन के मौके पर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि मई से पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर ऐसे ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक उपलब्ध हैं, जहां लोग नाइट शिफ्ट में ड्राइविंग टेस्ट की सुविधा का लाभ उठाकर अपने समय को बचा सकते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार एक मई से नाइट शिफ्ट (शाम/रात की पाली) में पहले ही 2500 से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट कर चुकी हैं. हम लगातार नाइट शिफ्ट की निगरानी कर रहे हैं और अधिकतम दक्षता सुनिश्चित करने के लिए प्लाइट, कैमरा रिज़ॉल्यूशन जैसी चीजों में सुधार कर रहे हैं. रात के टेस्ट की सुविधा दिन के समय जितनी ही अच्छी है. हम शिक्षण संस्थानों में 8 नए एडीटीटी भी जोड़ रहे हैं, जो अभी निविदा की चरण में है. वेटिंग कम करने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा.

परिवहन मंत्री ने बताया कि विभाग ने 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक स्थापित करने के लिए मारुति सुज़ुकी फाउंडेशन को जिम्मेदारी दी है. इसके साथ ही सभी 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक सेंटर के देखरेख की जिम्मेदारी रोसमेर्टा टेक्नोलॉजी लिमिटेड को दी गई है. कैलाश गहलौत ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट की बारीकी से जांच हो इसके लिए हाई रेजोल्यूशन के 17 कैमरे लगाए गए हैं, जो रियल टाइम फुटेज और इमेज कैप्चर करता है. साथ ही टोकन के लिए इलेक्ट्रॉनिक कतार प्रबंधन प्रणाली भी लगाई गई है जो टेस्ट देने आए हुए लोगों को टोकन के साथ समय निर्धारित करता है. उन्होंने बताया कि एप्लीकेंट इसमें फर्स्ट इन फर्स्ट आउट करेंगे. बिना टोकन लिए किसी अन्य व्यक्ति का टेस्ट नहीं हो सकेगा. इसके लिए 6 सर्वर लगाए गए हैं, जो वीडियो को अच्छी तरह से जांच करेंगे और उसका पारदर्शी रिजल्ट देंगे. साथ ही साथ सारथी सॉफ्टवेयर पर ऑटोमेटिक अपलोड कर देगा.

शाम 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट होगी
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट पारदर्शी और प्रभावी तरीके से हो सके, इसके लिए 10 सीसीटीवी कैमरे सभी ऑटोमेटिक टेस्ट ट्रैक सेंटर पर लगाये गए है.कैलाश गहलोत ने बताया कि ड्राइविंग टेस्ट के दौरान मोटर व्हीकल एक्ट 99 के तहत आने वाले 20 आवश्यक ड्राइविंग स्किल्स की जांच की जाएगी. ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर शाम 5:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक ड्राइविंग टेस्ट होगी. हर ट्रैक पर प्रतिदिन 45 अपॉइंटमेंट बुक किए जाएंगे. सभी 12 ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक चालू होने के बाद प्रतिदिन 3000 अपॉइंटमेंट शेड्यूल उपलब्ध होगा. फिलहाल इन तीनों ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर प्रतिदिन 135 ड्राइविंग टेस्ट शेड्यूल किया जा रहा है.

ट्रायल के दौरान 30 अप्रैल से 24 मई तक तीनों ट्रैक पर बुकिंग की स्थिति
तीनों जगह एक से 24 मई के बीच ट्रायल किया गया. जिसमे उत्साहवर्धक नतीजे सामने आए हैं. शकूरबस्ती, मयूरविहार और विश्वासनगर के ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर 30 अप्रैल से 24 मई तक ट्रायल के दौरान 2565 स्लॉट बुक हुए थे. इनमें शकुरबस्ती में 855 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक किया था. जिसमें से 255 लोग ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए पहुंचे थे. इसमें से 129 लोग ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक पर पास हुए. वही 126 लोग फेल हो गए.

इसी तरह मयूर विहार में 855 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए स्लॉट बुक किया था. जिसमें से 424 लोग ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए पहुंचे थे. इसमें से 232 लोग ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रेक में पास हुए, वहीं 192 लोग फेल हो गए.

विश्वासनगर (Vishwas Nagar) में भी 855 लोगों ने ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License) के लिए स्लॉट बुक किया था. जिसमें से 266 लोग ड्राइविंग टेस्ट देने के लिए पहुंचे थे. इसमें से 149 लोग ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर पास हुए, जबकि 117 लोग फेल हो गए.

यह भी पढ़ें: 

Russia Ukraine War: मॉस्को ने कहा- वैश्विक खाद्य संकट से बचना है तो हटाने होंगे प्रतिबंध

Russia Ukraine War: वोलोदिमीर जेलेंस्की का बड़ा बयान- यूक्रेन के लिए पश्चिमी समर्थन बंटा हुआ है

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
कौन है ड्रग माफिया वीरेंदर बैसोया? UAE से भारत लाने पर अमित शाह बोले- साबित हो गया कि...
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
कर्नाटक सरकार में बढ़ी टेंशन! जमीर अहमद खान ने जिला प्रभारी मंत्री बनने से किया इनकार
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
मायावती को UP चुनाव में ब्राह्मणों से छिटकने का डर सताया? अंटू मिश्रा को निकालने के बाद आई सफाई
Batwara 1947 Box Office: पहले दिन 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी सनी देओल की 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी ओपनिंग?
ओपनिंग डे पर 'आवारापन 2' से मात खा जाएगी 'बंटवारा 1947', जानें- कितने करोड़ से करेगी शुरुआत
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget