एक्सप्लोरर

दिल्ली सरकार ने जारी किया संशोधित कोविड रिस्पॉन्स प्लान, डॉमेस्टिक हेल्प और मजदूरों को स्पेशल सर्विलांस ग्रुप में रखा

दिल्ली सरकार ने संशोधित कोविड रिस्पॉन्स प्लान के तहत हाई रिस्क और स्पेशल सर्विलांस ग्रुप के लिए कोरोना संबंधी नए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए हैं.

नई दिल्लीः राजधानी में कोरोना के सर्विलांस और रिस्पॉन्स को और मज़बूत करने के लिये दिल्ली सरकार ने बुधवार को 'रिवाइज़्ड कोविड रिस्पॉन्स प्लान' जारी किया. रिवाइज़्ड प्लान में स्पेशल सर्विलांस ग्रुप के तहत ड्राइवर, प्लम्बर, इलेक्ट्रीशियन, डॉमेस्टिक हेल्प, मेकैनिक, ज़रूरी सामान की डिलीवरी वाले लोग आदि की स्क्रीनिंग और सर्विलांस से जुड़े निर्देश दिये गए हैं. इसके साथ ही आइसोलेटेड मामले वाले इलाकों और हाई रिस्क ग्रुप के सर्विलांस के आदेश जारी किये गये हैं.

दिल्ली रिवाइज़्ड कोविड रिस्पॉन्स प्लान के मुताबिक अलग-अलग श्रेणी के लिये स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) जारी किए गए हैं.

आइसोलेटेड मामले वाले इलाके- डिस्ट्रिक्ट सर्विलांस यूनिट (DSU) ऐसे सभी इलाकों की विस्तृत जानकारी इकठ्ठा करेगी, जहां आइसोलेटेड मामले सामने आ रहे हैं. इसके लिये डेली क्लस्टर रिपोर्ट, लाइन लिस्ट और ज्योग्राफिकल मैपिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है. प्रभावित इलाकों में सख्त सर्विलांस के लिये इन घटकों का इस्तेमाल किया जा सकता है-

  • ज़्यादा और प्रभावी कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग, जिसे 72 घंटे में पूरा किया जाए
  • Assess Corona App के ज़रिए SARI/ILI केस का हाउस टू हाउस सर्वे
  • चिन्हित इलाकों में हाई रिस्क ग्रुप (HRGs) और स्पेशल सर्विलांस ग्रुप (SSGs) के तहत आने वाले लोगों की लिस्टिंग
  • पिछले 15 दिनों में पॉजिटिव मामलों के सम्पर्क में आने वाले सभी प्राइमरी कॉन्टेक्ट का सख़्त क्वॉरंटीन

हाई रिस्क ग्रुप (HRG)- 60 साल से अधिक आयुवर्ग और गंभीर बीमारियों (co-morbidites) से ग्रसित लोग

  • HRG लिस्टिंग के तहत आने वाले लोग और उनके सीधे संपर्क वाले लोगों की स्क्रीनिंग और मेडिकल रिकॉर्ड तैयार किये जायेंगे.
  • HRGs के सीधे कॉन्टेक्ट अगर कोरोना संक्रमित पाये जाते हैं, तो फौरन उनके आइसोलेशन की व्यवस्था की जायेगी
  • हालांकि HRGs को स्वास्थ्य केंद्र जाने की सलाह नहीं दी जाती है, लेकिन अगर वो दिल्ली सरकार की किसी डिस्पेंसरी, अस्पताल, मैटरनिटी सेंटर या अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में जाते हैं, तो ICMR गाइडलाइंस के तहत उनका टेस्ट कराना होगा और कोविड सर्विलांस प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा.

स्पेशल सर्विलांस ग्रुप (SSGs)- SSG में इन लोगों को रखा गया है:

  1. रिक्शा, ऑटो, टैक्सी वाले और सामान वाहक लॉरी वाले
  2. मेड और डेली वर्कर्स जैसे- प्लम्बर्स, इलेक्ट्रीशियन, कारपेंटर, मेकैनिक
  3. खाना और ज़रूरी सामान जैसे ग्रॉसरी, किराना, पार्सल और पोस्ट सप्लाई करने वाले लोग
  4. (जो इसमें शामिल नहीं हैं- दुकानें, अस्पताल, रेस्तरां, जिम, स्विमिंग पूल, मॉल, सामाजिक सभा, रैली, त्योहार)

SSG के तहत आने वाले लोगों के लिए जारी SOP के तहत इन बातों का ख्याल रखा जाना जरूरी है-

  • MCD, ट्रांसपोर्ट, पुलिस, RWA, DDA की मदद से सभी SSGs की लिस्टिंग की जायेगी
  • सभी जिलों में जहां भी संभव हो SSG की स्क्रीनिंग शुरू करने की कोशिश करनी होगी. जिन जगहों पर SSGs ज़्यादा इकठ्ठा होते हैं ऐसे प्वाइंट्स को कवर करना अनिवार्य होगा. अगर कोई भी ILI/ SARI केस पाया जाता है तो उसे स्टैंडर्ड हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार डील किया जायेगा
  • अगर SSG में कोई पॉजिटिव केस पाया जाता है तो कोविड प्रोटोकॉल के तहत उसकी देखभाल की जायेगी. उसके घर और काम की जगह को फौरन डिसइंफेक्ट और सैनिटाइज कराया जायेगा और कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस की प्रक्रिया की जाएगी. सीधे संर्पक में आने वाले और प्राइमरी कॉन्टेक्ट को ट्रेस करके 15 दिन के सख्त क्वॉरंटीन में रहना होगा.
  • SSG के इकठ्ठा होने की जगह को चिन्हित करके वहां व्यापक स्तर पर नियमित डिसइंफेक्शन का काम कराना होगा.
  • दिल्ली सरकार की किसी डिस्पेंसरी, हॉस्पिटल, मैटरनिटी सेंटर या अन्य हेल्थ फेसिलिटी को विज़िट करने वाले SSG को ICMR गाइडलाइंस के तहत टेस्ट कराना होगा और कोविड सर्विलांस प्रोटोकॉल फॉलो करना होगा.
  • जिन SSG के पास निजी या व्यावसायिक वाहन है उन्हें अपने वाहनों और काम करने के औजारों को नियमित डिसइंफेक्ट और सैनिटाइज कराने के लिए प्रोत्साहित करना होगा.
ये भी पढ़ें हिमाचल प्रदेश: सेना के जवान और 4 साल की बच्ची समेत आए कोरोना के 18 नए केस, राज्य में कुल मामले 1102 हुए दुनिया में कोरोना का खतरा और ज्यादा बढ़ा, पिछले 24 घंटों में आए 2.13 लाख मामले और 5 हजार से ज्यादा मरे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
POCSO Accused Escapes: थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात
थाने की दूसरी मंजिल से कूदकर फरार हुआ POCSO आरोपी, पुलिस सोती रह गई, CCTV में कैद पूरी वारदात
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 पेट्रोल से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब
एथेनॉल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? E20 से फायदा या नुकसान, सरकार ने दिया हर सवाल का जवाब

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
पंजाब कांग्रेस में बगावत की आशंका, पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने बुलाई समर्थकों की बैठक
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
अमरनाथ यात्रा को लेकर शिवभक्तों से PM मोदी की खास अपील, चिट्ठी लिखकर कहा- 'जय बाबा बर्फानी, आप सभी...'
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
5 दिग्गज खिलाड़ी जिन्हें T20I करियर में कभी नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड, दो विश्व कप जीतने वाला खिलाड़ी भी शामिल
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: ये मजाक नहीं है... दिल्ली की 41 डिग्री सेल्सियस में 53 डिग्री गर्मी की वजह पाकिस्तान! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
ये मजाक नहीं... दिल्ली की 41 डिग्री में 53 डिग्री गर्मी की वजह PAK! साइंस का बड़ा खुलासा क्या?
Male Fertility: सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
सिर्फ सिगरेट या तंबाकू नहीं, इन वजहों से भी जीरो हो जाता है स्पर्म काउंट; नहीं बन पाएंगे पापा
Refrigerator Electricity Consumption Tips: फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
फ्रिज का गेट बार-बार खोलने से कितना बढ़ता है बिजली बिल, एक दिन में कितने यूनिट होते हैं बर्बाद?
Embed widget