एक्सप्लोरर

Delhi: ऐतिहासिक धरोहरों को असली पहचान दिलाने का काम कर रही दिल्ली सरकार, मनीष सिसोदिया ने की समीक्षा

Delhi News: दिल्ली सरकार अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ऐतिहासिक इमारतों को संरक्षित कर रही है. मनीष सिसोदिया ने दिल्ली पुरातत्व विभाग के अधिकारियों संग काम को लेकर समीक्षा बैठक भी की है.

Delhi Historical Monument: दिल्ली सरकार (Delhi Government) राज्य में अपने अंतर्गत आने वाली ऐतिहासिक इमारतों (Historic Building) को संरक्षित करते हुए पुनर्जीवित करने का काम कर रही है. इस दिशा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Deputy Chief Minister Manish Sisodia) ने दिल्ली पुरातत्व विभाग (Delhi Archaeological Department) के अधिकारियों के साथ विभिन्न ऐतिहासिक इमारतों के संरक्षण (Preservation of Historic Buildings) के लिए किए जा रहे कामों के प्रगति की समीक्षा की. बैठक में स्मारकों की स्थिति की समीक्षा के बाद, यह निर्णय लिया गया कि उपमुख्यमंत्री जल्द ही उनका दौरा करेंगे और ऐतिहासिक स्थलों पर चल रहे संरक्षण कार्यों की समीक्षा करेंगे.

इस मौके पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि ऐतिहासिक इमारतें हमारी धरोहर हैं और इन्हें संरक्षित करना बेहद जरुरी है. उन्होंने आगे कहा कि लंबे समय तक उपेक्षित रहने के कारण इन्हें काफी नुकसान हुआ है. इसे लेकर दिल्ली सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बेहद सावधानी के साथ प्रत्येक स्मारक और उससे जुड़े इतिहास के साथ छेड़छाड़ किए बिना जल्द से जल्द उन्हें अपनी असल पहचान दी जाए.

मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में ज़्यादातर ऐतिहासिक इमारतें भारतीय पुरात्विक सर्वेक्षण विभाग के अंतर्गत आती हैं, लेकिन ऐतिहासिक महत्त्व की बहुत सी ऐसी इमारतें भी हैं जो दिल्ली सरकार के अंतर्गत आती हैं. दिल्ली सरकार के अंतर्गत ऐसी कुल 71 इमारतें हैं, जिनके पुनर्विकास का कार्य किया जा रहा है ताकि लोग इन इमारतों के इतिहास से भी परिचित हो सकें और ये स्थान पर्यटन के क्षेत्र के रूप में उभर सकें. सरकार की ओर से यहां पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.

जर्जर हो चुकी दारा शिकोह लाइब्रेरी को मिली नई पहचान, कुदेसिया बाग का भी किया गया संरक्षण

कश्मीरी गेट पर अम्बेडकर यूनिवर्सिटी के परिसर में स्थित दारा शिकोह की लाइब्रेरी वर्षों से जर्जर हालत में थी. इस लाइब्रेरी की छत और दीवारें रखरखाव की कमी के कारण जर्जर हो चुकी थी. यमुना नदी से बेहद नजदीक होने के कारण यहां हर समय सीलन की समस्या होती थी. दिल्ली सरकार की ओर से इस ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत को प्राथमिकता देते हुए संरक्षित और पुनर्जीवित करने का काम किया गया और जल्द ही यहां संग्रहालय की शुरुआत होने वाली है.

दिल्ली सरकार की ओर से कुदेसिया बाग को संरक्षित करने का काम भी किया गया है. सरकार ने यहां इमारतों के रखरखाव का काम को किया ही है साथ ही यहां मौजूद बाग को भी एक नया स्वरुप दिया है. जिससे यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आकर्षित होंगे. दिल्ली सरकार की ओर से कुदेसिया बाग में भी एक संग्रहालय की शुरुआत की जाएगी.

मालचा महल और अज़ीमगंज सराय का भी बदलेगा स्वरुप

दिल्ली सरकार सुंदर नगर स्थित अजीमगंज सराय को भी संरक्षित करने के तहत उसके पुनर्विकास का काम करवा रही है. सराय के पुनर्विकास का कार्य 2 फेज में होना है. वर्तमान में पहले फेज का कार्य पूरा हो चुका है. सरकार एक अन्य ऐतिहासिक महत्त्व के इमारत मालचा महल के पुनर्विकास के कार्य को भी जल्द शुरू करने वाली है.

आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में नहायेंगी ये ऐतिहासिक इमारतें

दिल्ली सरकार (Delhi Government) के अंतर्गत आने वाली दिल्ली (Delhi) की कुछ प्रमुख ऐतिहासिक इमारतें (Historic Building) आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर तिरंगे की रौशनी में जगमगायेंगी. सरकार इन जगहों पर 15 अगस्त तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी करेगी. 

ये इमारतें हैं-

  • बिरजी खान का मकबरा, आर.के.पुरम सेक्टर-3
  • बारादारी, कुदेसिया बाग
  • बारा लाओ का गुम्बद, वसंत उद्यान 
  • गोल गुम्बद, लोदी रोड फ्लाईओवर
  • पेक का मकबरा, मुकरबा चौक

इसे भी पढ़ेंः
Vijay Mallya Case: अवमानना के मामले में भगोड़े विजय माल्या की सजा पर कल सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला, 2017 में ठहराया था दोषी

Amarnath Cloudburst Update: मलबे में बचे लोगों का पता लगाने के लिए सेना ने लगाए रडार, जानिए कब शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आग बबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
RSS में होगा बड़ा संगठनात्मक बदलाव, कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद बड़े फैसलों की संभावना
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला
‘राहुल गांधी को संविधान से मतलब नहीं’, नितिन नबीन का कांग्रेस पर बड़ा हमला

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget