एक्सप्लोरर

दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर जल्द बनेंगे सेल्फी स्पॉट, दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को दिये निर्देश

दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ब्रिज पर कुछ सेल्फी स्पॉट के साथ पार्किंग की जगह बनायी जाए ताकि आने-जाने वालों को परेशानी भी न हो.

नई दिल्ली: सिग्नेचर ब्रिज का उद्घाटन हुये अभी हफ़्तेभर का वक्त ही बीता है लेकिन आये दिन यहां सेल्फी लेने के चलते ख़तरनाक स्टंट करते हुये लोग नजर आते हैं. ऐसी स्थिति में कोई दुर्घटना न हो इसके लिए दिल्ली सरकार कदम उठाने जा रही है. दिल्ली सरकार जल्द सिग्नेचर ब्रिज पर कुछ सेल्फी स्पॉट बनाने की तैयारी में है. दिल्ली सरकार ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि ब्रिज पर कुछ सेल्फी स्पॉट के साथ पार्किंग की जगह बनायी जाए ताकि आने-जाने वालों को परेशानी न हो.

बता दें कि वजीराबाद में यमुना नदी पर सिग्नेचर ब्रिज जब बनकर तैय़ार हुआ तभी से इस ब्रिज को लेकर जमकर हंगामा हो रहा है. दरअसल दिल्ली सरकार ने ब्रिज के उद्घाटन के कार्यक्रम में ना तो दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को न्योता दिया है ना ही इलाके के सांसद मनोज तिवारी को बुलाया. हालांकि मनोज तिवारी ने एलान किया था कि वो बिना निमंत्रण के भी जाएंगे. जब घटना स्थल पर मनोज तिवारी पहुंचे तो आप कार्यकर्ताओं और वहां मौजूद पुलिस के साथ उनकी झड़प हो गई.

14 साल और 1500 करोड़ खर्च होने के बाद बनकर हुआ तैयार

सिग्नेचर ब्रिज को बनने में 14 साल लगे हैं और करीब 1500 करोड़ रुपये का खर्च आया है. 2004 में शीला दीक्षित दिल्ली की मुख्यमंत्री थीं तभी इस ब्रिज को बनाने का फैसला हुआ था. .ये ब्रिज अपनी खूबसूरती और अनोखे डिजाइन के लिए चर्चा में है. इस ब्रिज के खुलने से उत्तर और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के लोगों को ट्रैफिक जाम से काफी हद तक निजात मिली है.

क्या है सिग्नेचर ब्रिज की खासियत? विषम डिजाइन वाला यह भारत का पहला केबल ब्रिज है. इसकी नदी के तल से ऊंचाई 165 मीटर यानि 541 फीट है. ये कुतुब मीनार से लगभग दोगुना ऊंचा है, इसकी लंबाई 675 मीटर है. सिग्नेचर ब्रिज का मुख्य आकर्षण 154 मीटर ऊंचा पिलर है जो दूर से नमस्कार की मुद्रा में दिखाई देता है. ब्रिज को स्टील के 19 केबल से संतुलित किया गया है. 154 मीटर की ऊंचाई पर ग्लास बॉक्स बना है, जहां तक लोग लिफ्ट से पहुंच सकेंगे और दिल्ली के टॉप व्यू का नजारा ले सकेंगे. एक बार में पचास लोग इस ग्लास बॉक्स में आ सकते हैं. ब्रिज पर कुल आठ लेन हैं, पैदल और साइकिल सवार के लिए अलग लेन बनाई गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
'पंजाब-झारखंड पर चुप हैं...', छात्रों के आंदोलन को लेकर BJP का राहुल गांधी पर निशाना
Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
भारत-बांग्लादेश गंगा जल संधि 1996 क्या है? नया समझौता क्यों बना जरूरी
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', लंबित केस पर SC ने तलब की रिपोर्ट
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत
ब्रेक की जगह दबा एक्सीलेरेटर, तालाब में जा गिरी कार, महिला की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
टीम इंडिया को फंसाने के लिए कौन सी चाल खेल रहा श्रीलंका? गॉल की पिच पर किया ये काम
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget