एक्सप्लोरर

दिल्लीः गोपाल राय ने उपराज्यपाल बैजल के घर के बाहर डाला डेरा, आप के कई नेता जुटे

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय पहले उपराज्यपाल के घर पर पहुंच गए. बाद में दिलीप पांडे, संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कई आप विधायक वहां उनके समर्थन में जमा हो गए.

नई दिल्लीः दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में कानून-व्यवस्था पर चर्चा करने के लिए सोमवार की देर रात उपराज्यपाल अनिल बैजल के आवास के बाहर डेरा डाला. गोपाल राय ने कहा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र बाबरपुर में हालात तनावपूर्व हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में पुलिस बल तैनात नहीं है.

राय ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट करके कहा, ''मैं बिगड़ती कानून-व्यवस्था के हालात पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल के आवास के बाहर पहुंचा हूं. हिंसा में शामिल लोग गोलीबारी कर रहे हैं.''

गोपाल राय ने कहा, ''आप सभी से मैं हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि क्षेत्र के अंदर शांति बनाए रखें. कुछ लोग जानबूझकर हालात को खराब करने केलिए क्षेत्र के अंदर दहशत और तनाव पैदा करना चाहते हैं.''

दिल्ली सरकार के मंत्री ने कहा, ''मैंने अभी-अभी एलजी साहब से बात की है उन्होंने आश्वस्त किया है कि अतिरिक्त पुलिस बल भेजकर शांति व्यवस्था कायम करने की कोशिश की जा रही है. आप सभी से निवेदन है कि आप शांति बनाएं रखें.''

बाद में दिलीप पांडे, संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी समेत कई आप विधायक उपराज्यपाल के आवास के बाहर जमा हो गए.

दिल्ली में हिंसा के बाद कई इलाकों में धारा 144 लागू, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सभी स्कूल आज बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget