एक्सप्लोरर

मामा के घर से गायब हुई लड़की ढाई साल बाद मिली, लापता होने की वजह जानकर पुलिस भी है सकते में

मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को लड़की के बिहार में होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस की टीम ने लड़की के परिवार के सभी लोगों से संपर्क करना शुरू किया.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मामा घर से लापता हुई एक लड़की को ढाई साल बाद ढूंढ निकाला. बरामद हुई लड़की ने जब पुलिस को अपने गायब होने की कहानी सुनाई तो वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई. लड़की ने बताया कि उसके मामा उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन वो आगे और पढ़ना चाहती थी, इसलिए वो घर से भाग गई थी. घर से भागकर लड़की अपनी नानी के घर बिहार चली गई थी.

दरअसल दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की माने तो दिल्ली के शालीमार बाग इलाके से 21 मई 2017 को 10वीं क्लास की एक छात्रा घर से लापता हो गई थी. घरवालों ने लड़की की काफी तलाश की, लेकिन वो नहीं मिली इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन लड़की की कोई जानकारी पुलिस को नहीं मिली. 2 साल बाद साल 2019 में थक हारकर पुलिस ने लड़की के बारे में जानकारी देने वाले को 50 हज़ार रुपये के इनाम की घोषणा की. लोकल पुलिस तो लड़की को तलाश ही रही थी, साथ ही साथ क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच में जुटी थी.

मामले की जांच के दौरान क्राइम ब्रांच को लड़की के बिहार में होने की सूचना मिली. इसके बाद पुलिस की टीम ने लड़की के परिवार के सभी लोगों से संपर्क करना शुरू किया. इतना ही नहीं सबकी कॉल डिटेल की भी जांच की गई और इस जांच के बाद क्राइम ब्रांच की टीम को पता चला कि लड़की दिल्ली के आनंद विहार इलाके में कहीं आने वाली है, जैसे ही लड़की आनंद विहार पहुंची पुलिस ने लड़की को बरामद कर लिया.

जब लड़की से पूछताछ की गई तो पूछताछ में उसने बताया कि उसके माता पिता की मौत बचपन में ही हो गई थी और उनकी मौत के बाद वह दिल्ली में अपने मामा के घर पर रह रही थी. लेकिन उसके मामा छोटी उम्र में ही उसकी शादी करना चाहते थे और वह अपनी पढ़ाई को आगे जारी रखना चाहती थी. इसी वजह से वह घर पर बिना कुछ बताए अपनी नानी के पास बिहार निकल गई. इस दौरान ना कोई भी रिश्तेदार नानी के यहां पर गया और ना ही नानी ने यह बात किसी को बताई. नानी के यहां रहते हुए लड़की ने अपनी स्कूल की पढ़ाई पूरी की और नर्सिंग में दाखिला ले लिया. दरअसल लड़की को यह बात नहीं मालूम थी कि उसके घर से निकलने के बाद उसके अपहरण का मामला परिवार ने दर्ज करवाया है. फिलहाल क्राइम ब्रांच ने लड़की को लोकल पुलिस के हवाले कर दिया है अब लोकल पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें:

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, बोले- कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे, नड्डा के सवालों का जवाब देने से किया इनकार 

ममता बनर्जी बोलीं- हमारी मीटिंग खराब करने के लिए बीजेपी लोग भेजते थे, अब हम भी भेजेंगे 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget