एक्सप्लोरर

ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल, पूछताछ से पहले कहा- नोटिस वापस ले एजेंसी

Delhi Excise Policy Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाले में पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.

Arvind Kejriwal on ED: दिल्ली शराब नीति घोटाले में पूछताछ के लिए गुरुवार (2 नवंबर) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय ने बुलाया है. ईडी के सवालों का जवाब देने से पहले केजरीवाल ने कहा कि पूछताछ के लिए भेजा गया नोटिस गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित है. उन्होंने कहा कि बीजेपी के कहने पर नोटिस भेजा गया है. इसे इसलिए भी भेजा गया, ताकि मैं चार राज्यों में होने वाले चुनाव प्रचार नहीं कर सकूं. नोटिस को तुरंत वापस लिया जाए.

हालांकि, आज वह ईडी के सामने पेश नहीं होने वाले हैं. इसकी वजह ये है कि मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान के लिए रवाना होने वाले हैं. दरअसल, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आज दोपहर रोड शो करने वाले हैं. कुछ देर में केजरीवाल मध्य प्रदेश के सिंगरौली के लिए रवाना होंगे. ऐसे में वह पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं जाने वाले हैं.

चिट्ठी लिखकर ईडी को दिया जवाब

भले ही केजरीवाल ईडी के दफ्तर नहीं गए हैं. लेकिन उन्होंने एक चिट्ठी के जरिए नोटिस का जवाब दिया है. केजरीवाल ने लिखा है कि यह साफ नहीं है कि आपने मुझे किस नाते संबंध भेजा है, एक गवाह के तौर पर या फिर संदिग्ध के तौर पर. मुझे समन में डिटेल भी नहीं दी गई. उन्होंने आगे लिखा है कि यह भी नहीं बताया गया कि मुझे व्यक्तिगत तौर पर बुलाया गया है या फिर मुख्यमंत्री के तौर पर या फिर आम आदमी पार्टी के मुखिया के तौर पर. 

केजरीवाल ने कहा कि जिस दिन ED द्वारा सामान जारी किया गया. उसे दिन भाजपा नेताओं ने बयान देना शुरू किया कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मेरी छवि को खराब करने के लिए 30 अक्टूबर की शाम को बीजेपी नेताओं को ED का समन लीक किया गया. उन्होंने कहा कि 30 अक्टूबर की दोपहर मनोज तिवारी ने संसद में बयान दिया था कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

दिल्ली सीएम ने अपनी चिट्ठी में लिखा कि मैं दिल्ली का मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी का राष्ट्रीय संयोजक हूं और पांच राज्यों में चुनाव होने हैं जहां प्रचार करने के लिए मैं स्टार प्रचारक हूं. मुझे इन राज्यों में यात्रा करनी है और अपने कार्यकर्ताओं को राजनीतिक मार्गदर्शन देना है. मुझ पर आधिकारिक प्रशासनिक और आधिकारिक जिम्मेदारियां हैं जिसके लिए मेरी उपस्थिति आगामी दिवाली आगामी दिवाली के दौरान भी जरूरी है. 

दिल्ली शराब नीति घोटाले में आप नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया फरवरी से ही जेल में बंद हैं. सिसोदिया की गिरफ्तारी के अलावा हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी ईडी ने गिरफ्तार किया. दिल्ली शराब घोटाले को लेकर ईडी का शिकंजा धीरे-धीरे आप के कई नेताओं पर कसता जा रहा है. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज ही दिल्ली के कैबिनेट मंत्री राज कुमार आनंद के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है. 

पार्टी ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की जताई आशंका

वहीं, आप को इस बात का भी डर सता रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव से पहले विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं की गिरफ्तार की जाएगी. पार्टी ने सीधे तौर पर गिरफ्तारी के लिए बीजेपी पर निशाना साधा है. आप नेता राघव चड्ढा ने कहा है कि बीजेपी विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार करने की योजना बना रही है. इस कड़ी में अरेस्ट होने वाले केजरीवाल पहले नेता नहीं होंगे. उन्होंने दिल्ली सीएम के ईडी के सामने पूछताछ के लिए जाने से पहले उनकी गिरफ्तारी के डर की बात कही. 

राघव चड्ढा ने कहा कि ईडी ने 2014 से जितने मामले दर्ज किए हैं, उनमें से 95 फीसदी विपक्षी नेताओं के खिलाफ दर्ज हुए हैं. उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन से बीजेपी परेशान हो चुकी है. उसने गठबंधन के नेताओं को निशाना बनाने के लिए योजना तैयार कर ली है. आप नेता ने कहा कि केजरीवाल की गिरफ्तार की भी योजना बन रही है. बीजेपी को मालूम है कि वह दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों को हारने वाली है. इसलिए आप को चुनाव लड़ने से रोकने की तैयारी है. 

इन नेताओं को भी होगी गिरफ्तारी, राघव चड्ढा का दावा

आप राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एक लिस्ट दिखाते हुए बताया कि इसमें उन लोगों के नाम शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी की जानी है. केजरीवाल के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरफ्तार किए जाएंगे. फिर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी का नंबर आएगा. केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन भी गिरफ्तार किए जाएंगे. 

यह भी पढ़ें: 'पूरा घोटाला झूठ, फर्जी और गंदी राजनीति....', CBI की पूछताछ के बाद जानें क्या बोले CM केजरीवाल

 

 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget