एक्सप्लोरर

Delhi Excise Policy: मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए तिहाड़ जेल पहुंची ED की टीम, केजरीवाल बोले- वो देश के लिए जान दे सकते हैं

Excise Policy Case: राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा है. सिसोदिया को आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया था.

ED Questioning Manish Sisodia: दिल्ली आबकारी नीति मामले में अब मनीष सिसोदिया से पूछताछ करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम तिहाड़ जेल पहुंच गई है. ये पहली बार है जब ईडी आबकारी मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ कर रही है. आबकारी मामले में मनीष सिसोदिया को दिल्ली की एक अदालत ने 20 मार्च तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है. उनकी जमानत पर 10 मार्च को सुनवाई होगी.

ईडी की इस पूछताछ पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि सिसोदिया ने स्कूलों का कायाकल्प कर दिया. सिसोदिया ने गरीबों तक शिक्षा पहुंचाई. मनीष और सत्येंद्र देश के लिए जान भी दे सकते है. केजरीवाल ने आगे कहा, "देश के पीएम देश को लूटने वालों का साथ देते हैं, वहां आम लोगों के लिए काम करने वाला कोई नहीं बचता है. मैं होली वाले दिन देश के लिए पूरा दिन प्रार्थना दूंगा... देश वासी भी मेरे साथ, भगवान का ध्यान करूंगा."

'पीटीआई-भाषा' ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि ईडी ने आबकारी मामले में एक और गिरफ्तारी की है. उसने हैदराबाद के शराब कारोबारी अरुण रामचंद्र पिल्लई को हिरासत में लिया है. ईडी के अधिकारी धन शोधन रोकथाम कानून के तहत सिसोदिया का बयान भी दर्ज कर रहे हैं. बता दें कि सीबीआई ने इस मामले में सिसोदिया को पिछले महीने गिरफ्तार किया था और वो अभी न्यायिक हिरासत में हैं.

ED ने अब तक 11 लोगों को किया गिरफ्तार

पिल्लई को लंबी पूछताछ के बाद सोमवार (6 मार्च) शाम को धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया. प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अभी तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. सूत्रों ने 'पीटीआई-भाषा' बताया कि पिल्लई को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा, जहां ईडी पूछताछ के लिए उनकी हिरासत देने का अनुरोध करेगी.

न्यायिक हिरासत में मनीष सिसोदिया

सोमवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप नेता मनीष सिसोदिया को 20 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. सिसोदिया को 26 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली (जीएनसीटीडी) की आबकारी नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में गिरफ्तार किया गया था.

AAP ने सिसोदिया की न्यायिक हिरासत पर क्या कहा?

आप के विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा है कि जब तक जमानत का फैसला नहीं हो जाता, अदालत के पास न्यायिक हिरासत बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. आज सीबीआई के पास कोई सवाल नहीं था, जिसके लिए उन्होंने मनीष सिसोदिया से पूछताछ की मांग की होती, जमानत पर सुनवाई 10 मार्च को होगी, तब तय होगा कि उन्हें जमानत मिलती है या उनकी रिमांड बढ़ाई जाती है.

ये भी पढ़ें- नेफ्यू रियो आज बनेंगे नगालैंड के सीएम, कोनार्ड संगमा लेंगे मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में 'फर्जी एनकाउंटर' विवाद: NHRC ने गृह सचिव को लताड़ा, 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
पंजाब में 'फर्जी एनकाउंटर' विवाद: NHRC ने गृह सचिव को लताड़ा, 4 हफ्ते में मांगी रिपोर्ट
राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, 'विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने, खुली बहस की चुनौती देता हूं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर वार, 'विदेशी मदद से प्रधानमंत्री बने, खुली बहस की चुनौती देता हूं'
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
नई सरकार के आने के बाद केरलम में चली 'तबादला एक्सप्रेस', 35 IAS अधिकारियों के विभाग बदले
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
Explained: दिल्ली में प्रदूषण का जानलेवा अटैक शुरू, जानिए क्या है AQI, PM2.5 और PM10 का पूरा गणित
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget