एक्सप्लोरर

दिल्ली शराब नीति केस: चौथी बार भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल! गोवा दौरे पर हो सकते हैं रवाना

Arvind Kejriwal: दिल्ली शराब नीति मामले में आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह पहले से ही जेल में बंद हैं.

Delhi Excise Policy: दिल्ली शराब नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चौथी बार समन भेजा है. ईडी के समन के तहत केजरीवाल को गुरुवार (18 जनवरी) को जांच एजेंसी के सामने पेश होना है. हालांकि, इस बात की पूरी संभावना है कि दिल्ली सीएम चौथे समन पर भी जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं होने वाला है. इसकी वजह ये है कि केजरीवाल का 3 दिनों का गोवा निर्धारित है, जिसके लिए वह गुरुवार को रवाना होंगे. 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने कहा, 'पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक अरविंद केजरीवाल गुरुवार को गोवा के लिए रवाना होने वाले हैं.' आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया होने के नाते अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में पार्टी की तैयारियों का जायजा भी लेने वाले हैं. बुधवार को एक कार्यक्रम के दौरान ईडी को लेकर पूछे सवाल पर केजरीवाल ने कहा था कि वह कानून के दायरे के तहत काम करेंगे. 

बीजेपी ने लगाया केजरीवाल पर टालमटोल करने का आरोप

वहीं, ईडी के बुलावे पर केजरीवाल के पेश नहीं होने को लेकर उन पर टालमटोल करने का आरोप लगाया. दिल्ली बीजेपी प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा, 'सीएम केजरीवाल किसी भगोड़े की तरह बर्ताव कर रहे हैं, लेकिन कानून उन तक जल्द पहुंचेगा. जिस दिन ईडी केजरीवाल के टालमटोल वाले व्यवहार का संज्ञान लेगी और दिल्ली सीएम के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए कार्रवाई करेगी, उस दिन से आम आदमी पार्टी विक्टिम कार्ड खेलना शुरू कर देगी.'

कब-कब ED ने भेजा समन? 

अरविंद केजरीवाल को ईडी ने सबसे पहले 2 नवंबर को समन भेजा. इसके बाद 22 दिसंबर और 3 जनवरी को उन्हें ईडी के सामने पेश होने के लिए समन किया गया. ईडी ने चौथा समन 13 जनवरी को भेजा, जिसके तहत केजरीवाल को आज पेश होना है. हालांकि, चौथा समन ऐसे समय पर भेजा गया, जब एक दिन पहले ही आप ने गोवा के तीन दिनों के दौरे का ऐलान किया था. यही वजह रही कि पार्टी ने कहा कि जांच एजेंसी केजरीवाल को चुनाव प्रचार करने से रोकना चाहती है. 

शराब नीति मामले में आप नेता जेल में बंद

दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह दिल्ली शराब नीति मामले में पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं. इस केस में वे अभी न्यायिक हिरासत में बंद हैं. आप को डर है कि ईडी केजरीवाल को भी गिरफ्तार कर सकती है. केजरीवाल ने 3 जनवरी को कहा था, 'मेरे वकीलों ने मुझे बताया है कि ईडी का समन गैरकानूनी है. बीजेपी का मकसद मुझसे पूछताछ करना नहीं है, बल्कि मुझे गिरफ्तार करना है ताकि मैं लोकसभा चुनाव में प्रचार न कर सकूं.'

यह भी पढ़ें: ED के समन पर दिल्ली के सीएम केजरीवाल बोले- 'कानून के तहत जो भी जरूरी होगा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
निवेश का भारी रिटर्न देने के नाम पर ठगी, ED ने कार्रवाई कर संपत्ति की कुर्क
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
क्या SIR की वजह से केरल में जीती कांग्रेस? ऐसा क्यों बोले कानून मंत्री मेघवाल!
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget