एक्सप्लोरर

दिल्ली में शराब नीति पर नहीं थम रहा बवाल, BJP ने कहा- 'AAP नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है'

BJP Attack On AAP: बीजेपी ने फिर एक बार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आम आदमी पार्टी पर हमला किया है. बीजेपी ने कहा है कि आप नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है. जानिए और क्या कहा.

Delhi Excise Policy: दिल्ली की शराब नीति (Excise Policy) को लेकर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी (BJP) अब आमने-सामने हैं. आज फिर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है और आप पर हमला बोला. बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रवक्ता गौरव भाटिया (Gaurav Bhatia), संजय मयूख (Sanjay Mayukh), आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) और हरीश खुराना (Harish khurana) मौजदू रहे. बीजेपी ने आप पर करारा हमला करते हुए कहा है कि आप नहीं पाप है, भ्रष्टाचारियों का बाप है और जनता के लिए अभिशाप है.

बीजेपी ने कहा कि ये मुद्दा केवल दिल्ली की जनता का ही नहीं बल्कि देश की जनता से भी जुड़ा हुआ है. बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में अगर कोई सबसे बड़ा भ्रष्टाचारी है तो वो अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी है. अगर शराब नीति ठीक थी तो इसे वापस क्यों लिया गया.

कोरोना काल में नहीं दिखा जनता का दर्द

बीजेपी ने कहा कि कोरोना काल की दूसरी लहर के दौरान उनकी पार्टी देश की जनता के साथ खड़ी हो गई. बीजेपी के कार्यकर्ता अस्पताल में बेड और लोगों की दवाइयों का इंतजाम देख रहे थे. ये काम दिल्ली के मुख्यमंत्री को करने थे. जब देश की जनता परेशान थी तब वो आबकारी नीति पर हस्ताक्षर कर रहे थे. आम आदमी पार्टी ने जनता को गुमराह करने का काम किया है.

'जिसने भी दिल्ली को ठगा वो केजरीवाल का सगा'

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला करते हुए बीजेपी (BJP) ने कहा, ये लोग कह रहे हैं कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव (Loksabha Election) की लड़ाई मोदी (Narendra Modi) और केजरीवाल के बीच है लेकिन लोग तो कह रहे हैं कि जिसने भी दिल्ली (Delhi) को ठगा है वो केजरीवाल का सगा है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में जमानत जब्त हो गई, उत्तराखंड (Uttarakhand) और गोवा (Goa) में भी बुरा हाल हुआ. जब जनता के आंसू पोंछने का वक्त था तब आप आबकारी नीति (Excise Policy) ला रहे थे.  

ये भी पढ़ें: AAP PC: लुकआउट नोटिस पर आप ने बीजेपी को घेरा, सौरभ भारद्वाज बोले- मनीष सिसोदिया भागने वाला आदमी नहीं...

ये भी पढ़ें: Delhi Politics: शराब घोटाले में केजरीवाल को क्यों घेर रही है बीजेपी? यहां जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget