एक्सप्लोरर

AAP PC: लुकआउट नोटिस पर आप ने बीजेपी को घेरा, सौरभ भारद्वाज बोले- मनीष सिसोदिया भागने वाला आदमी नहीं...

Saurabh Bhardwaj PC: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में है. इस पर आम आदमी पार्टी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीबीआई और पीएम मोदी को घेरा है.

CBI Action Against Manish Sisodia: दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के घर छापेमारी के बाद आज सीबीआई (CBI) ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस (Look Out Notice) जारी करने की प्रक्रिया में है. इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) की तरफ से पलटवार किया गया है. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश से आप विधायक (AAP MLA) और पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस (PC) कर सीबीआई और केंद्र सरकार (Modi Govt) के खिलाफ निशाना साधा. उन्होंने सीबीआई के लुकआउट नोटिस को लेकर कहा कि मनीष सिसोदिया भागने वाला आदमी नहीं है.

सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मनीष सिसोदिया देश के सबसे चाहे जाने वाले शिक्षा मंत्री हैं, उनके खिलाफ सीबीआई ने लुकआउट नोटिस जारी किया है. जो अपराधी जांच में सहयोग नहीं कर रहे होते हैं या भाग गए होते है, उन अपराधियों को खोजने के लिए देश की सबसे बड़ी एजेंसी लुकआउट नोटिस जारी करती है ताकि देश से भाग न जाएं. सीबीआई ने आज दिन की शुरुआत नोटिस जारी करके टीवी को देखकर की है, बड़ी गंभीर बात है.''

साैरभ भारद्वाज ने आगे यह कहा

सौरभ भारद्वाज ने कहा, ''कल मनीष ने पीसी की है, आज सुबह से मनीष अपने घर से एक एक टीवी चैनेल को बाइट दे रहे हैं. मनीष भागने वाला आदमी नहीं है, वो सामने से लड़ने वाला आदमी है. क्या केंद्र सरकार की समस्या यह है कि 31 जगह रेड हुई लेकिन मिला कुछ नहीं, कोई पैसे मिले हों, कोई कागज मिले हों, कुछ तो मिला नहीं, जब कुछ मिला नहीं तो अब कह रहे है मनीष जी देश छोड़ कर भाग रहे हैं, ये तो नौटंकी भी नहीं है. मनीष का नाम तो देश विदेश सब जगह है, सब हम पर हंस रहे होंगे.''

उन्होंने आगे कहा, ''बेरोजगारी चरम पर है. महंगाई बढ़ रही है. देश के पीएम को राज्य सरकार के सीएम से मिलकर बात करनी चाहिए कि महंगाई को कम किस तरह से किया जाए लेकिन पीएम क्या कर रहे हैं? पीएम देश की राज्य सरकार से लड़ाई लड़ रहे हैं. आज इसको ठोकेंगे कल उसको ठोकेंगे... एक हफ्ते से बीजेपी के नेता कह रहे हैं कि सीबीआई में मामला दर्ज है. आज सीबीआई राजा हरीशचंद्र बन गई, पीएम जब विपक्ष में थे तो सीबीआई के बारे में क्या कहा करते थे.''

यह भी पढ़ें

Exclusive: 'हम लोग जेल से डरने वाले नहीं, एजुकेशन-हेल्थ मॉडल से डरती है BJP'- सिसोदिया ने लुकआउट सर्कुलर को बताया नौटंकी

Jammu-Kashmir: महबूबा मुफ्ती फिर नजरबंद, घर के बाहर खड़ी CRPF की गाड़ी, गेट पर लगे ताले- खुद शेयर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
रांची में आंदोलनकारी छात्रों को राहुल का फोन, बोले- झारखंड सरकार से करूंगा बात
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
PM मोदी ने शेयर किया नया रील, 'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं'
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
लव मैरिज रोकने हमला, बेटे ने लगाए विधायक प्रकाश पर गंभीर आरोप
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
अमरोहा में निर्माणाधीन भवन का लेंटर गिरा, 3 मजदूरों की मौत, 6 घायल
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
Watch: टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच ने संभाला कार्यभार, तगड़े कॉम्पिटिशन से की शुरुआत
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget