एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: CM कैंडिडेट का एलान नहीं करेगी BJP, घोषणा पत्र में हो सकते हैं कई बड़े एलान- सूत्र

बीजेपी कह रही है कि वह दिल्ली में आप सरकार से भी सस्ती बिजली और सस्ता पानी देगी, इसपर अरविंद केजरीवाल का कहना है कि देश में बीजेपी की जिन-जिन राज्यों में सरकार है, पहले वहां पानी और बिजली मुफ्त करके दिखाए.

नई दिल्ली: पूरे देश की नज़र इस वक्त दिल्ली विधानसभा चुनाव पर है. दिल्ली में इस बार सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी में कड़ी टक्कर है. इस बीच बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर बड़ी खबर आई है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी अपने सीएम उम्मीदवार के नाम का एलान चुनाव के बाद करेगी. वहीं इस बार बीजेपी अपने चुनावी घोषणापत्र में कई बड़े वादे कर सकती है.

14 जनवरी से पहले आएगी बीजेपी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अपने घोषणा पत्र में बिजली और पानी 5 गुना सस्ता मुहैया कराने का वादा कर सकती है. अगर ऐसा हुआ तो दिल्लीवासियों को एक लाख लीटर पानी मुफ्त दिया जाएगा और बिजली यूनिट में भी काफी छूट दी जाएगी. वहीं, खबर ये भी है कि दिल्ली बीजेपी 14 जनवरी से पहले अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर देगी.

BJP ने केजरीवाल को घेरा, कहा- AAP में शामिल हुए पूर्व विधायक शोएब के बेटे ने पीएम मोदी को कहे अपशब्द

सस्ती बिजली-पानी पर बीजेपी-आप आमने सामने

दरअसल आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष मनोज तिवारी को लगातार चुनौती दे रहे हैं. बीजेपी कह रही है कि वह दिल्ली में आप सरकार से भी सस्ती बिजली और सस्ता पानी देगी, इसपर अरविंद केजरीवाल का कहना है कि देश में बीजेपी की जिन-जिन राज्यों में सरकार है, पहले वहां पानी और बिजली मुफ्त करके दिखाए.

200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और बीस हजार लीटर मुफ्त पानी दे रही है केजरीवाल सरकार

केजरीवाल ने ट्वीट किया, "पांच गुना अधिक सब्सिडी देंगे? मतलब? 200 यूनिट के बजाए 1000 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे? 20 हजार लीटर के बजाए एक लाख लीटर पानी मुफ्त देंगे? ऐसे वादों से आप जनता का मजाक बना रहे हैं. दिल्ली चुनाव के पहले किसी भी एक बीजेपी शासित राज्य में यह सब लागू तो कीजिए." केजरीवाल सरकार ने शहर में 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और 20,000 लीटर तक मुफ्त पानी दिया है.

गौरतलब है कि दिल्ली में विधानसभा की 70 सीटें हैं. दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग होगी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें-

गौरव चंदेल हत्याकांड: ABP की मुहिम के बाद परिवार से मिले आला अधिकारी, लोगों ने पूछा- कब गिरफ्तार होंगे हत्यारे?

जम्मू-कश्मीर पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- ‘गैर जरूरी आदेश वापस लें, पूरी तरह इंटरनेट बंद करना बहुत सख्त कदम’

MP में फिल्मों पर सियासत, कमलनाथ ने टैक्स फ्री की 'छपाक' तो BJP ने बांटे 'तानाजी' के फ्री टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग

वीडियोज

E20 Petrol पर सरकार की बड़ी सफाई! क्या Supreme Court में E20 को Experiment कहा गया था? #autolive
Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
बिहार: बांकीपुर उपचुनाव से पहले महागठबंधन में घमासान, प्रशांत किशोर पर कांग्रेस-RJD आमने-सामने
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget