एक्सप्लोरर

Explained: शाहीन बाग गोलीकांड पर BJP ने कहा- बेनकाब हुई AAP, संजय सिंह बोले- ये डर्टी पॉलिटिक्स

गोली चलाने वाले युवक की आप नेताओं के साथ तस्वीर सामने आने पर बीजेपी ने कहा है कि अब केजरीवाल की पार्टी बेनकाब हो गई है.आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स बताया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में आठ फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी, लेकिन उससे पहले अब शाहीन बाग में फायरिंग को लेकर घमासान मच गया है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों एक दूसरे पर गंदी राजनीति करने के आरोप लगा रही हैं. गोली चलाने वाले युवक की आप नेताओं के साथ तस्वीर सामने आने पर बीजेपी ने कहा है कि अब केजरीवाल की पार्टी बेनकाब हो गई है. वहीं, आप के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इसे बीजेपी की डर्टी पॉलिटिक्स बताया है. वहीं आरोपी के पिता ने कपिल के आप से रिश्ते होने की बात को सिरे से खारिज कर दिया है.

क्या है मामला?

दरअसल दिल्ली के शाहीन बाग में प्रदर्शन स्थल से कुछ दूर हवा में फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर को लेकर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के मुताबिक, आरोपी युवक आम आदमी पार्टी का सदस्य है. क्राइम ब्रांच को कपिल बैंसला के मोबाइल में कुछ फोटो मिले हैं. जो फोटो मिली है, उसमें कपिल बैंसला आप की नेता आतिशी और सांसद संजय सिंह के साथ नजर आ रहा है.

क्या कपिल ने ली थी AAP की सदस्यता?

इतना ही नहीं क्राइम ब्रांच को कुछ फोटो और मिली हैं जिसमें कपिल के पिता गजे सिंह मनीष सिसोदिया के साथ नजर आ रहे हैं. पुलिस के सूत्रों की माने तो यह फोटो करीब 1 साल पहले की है, जब कपिल बैसला और उसके पिता ने आप की सदस्यता ली थी. साल 2019 की शुरुआत में दोनों ने आप ज्वाइन की थी. उस वक्त कपिल और उसके पिता के साथ साथ कपिल के करीब एक दर्जन से ज्यादा साथियों ने आप पार्टी की सदस्यता ली थी. इस वक्त कपिल बैंसला क्राइम ब्रांच SIT की कस्टडी में है.

शाहीन बाग गोलीकांड: आरोपी के पिता ने AAP से कनेक्शन की बात नकारी

पुलिस के दावे पर BJP ने साधा AAP पर निशाना

पुलिस के इस दावे पर केंद्रीय मंत्री और दिल्ली में बीजेपी के चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, “यह साबित करता है कि आप युवाओं को भ्रमित करती है और उन्हें गलत रास्ते पर धकेल रही है. आप की रणनीति दो समुदायों को बांटने की है, वे दिल्ली में दंगे भड़काना चाहते हैं.” उन्होंने कहा, “आप नेता संजय सिंह ने कहा था कि दिल्ली में हिंसा होगी. दिल्ली पुलिस ने उनके षड्यंत्र का खुलासा किया है.”

संजय सिंह ने BJP पर लगाए साजिश के आरोप

वहीं, पुलिस के इस दावे को आम आदमी पार्टी ने साजिश बताया है. पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा, ''अमित शाह इस समय देश के गृह मंत्री हैं, अब चुनाव से ठीक पहले फोटो और साजिश देखने को मिलेंगे. चुनाव में 3-4 दिन बचे हैं, बीजेपी उतनी गंदी राजनीति करेगी, जितना कि वो कर सकती है. किसी के साथ एक तस्वीर होने का क्या मतलब है?''

आरोपी के परिवार ने क्या कहा है?

वहीं, आरोपी कपिल बैंसला के पिता और भाई ने आम आदमी पार्टी (आप) से अपने रिश्तों को सिरे से ख़ारिज किया है. युवक के पिता का दावा है कपिल बैंसला के मोबाइल से मिली तस्वीरें 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान की है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान सम्मान करते हुए आप नेता ने ये टोपी उसे गांव में ही पहनाई गई थी. युवक के पिता का कहना है कि वो शुरू से ही बीएसपी से जुड़े हुए थे और बीएसपी से विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके है. उन्होंने कहा कि 2012 में तबीयत खराब रहने की वजह से उन्होंने राजनीति छोड़ दी. युवक के पिता का कहना है कि जिस भी पार्टी के नेता उसके यहां आते हैं चाहे वह कांग्रेस, बीजेपी या निर्दलीय हों वह सबका स्वागत करते हैं.

यह भी पढ़ें-

डिफेंस एक्सपो: पीएम मोदी आज करेंगे आगाज, रक्षा मंत्री बोले- भारत को डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग-हब बनाने की जरूरत

VIRAL VIDEO: मालदीव में छुट्टी मना रहे हैं धोनी, दोस्तों के लिए बनाए गोलगप्पे, वॉलीबॉल भी खेली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
15 अगस्त को GenZ से फिर बात करेंगे भागवत, कहा- हम अपनेपन की भावना भूल गए
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी
नेक्सा एवरग्रीन फ्रॉड केस में ED बड़ा एक्शन, हिरासत में मुख्य आरोपी

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget