एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी के पांचों मुस्लिम उम्मीदवार आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर

आप ने मटिया महल, सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान और मुस्तफाबाद से मुस्लिम समाज के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया था. वहीं, कांग्रेस ने भी इन पांचों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव की मंगलवार को चल रही मतगणना के अब तक आए रुझानों से लगता है कि राष्ट्रीय राजधानी के अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ही रही.

ओखला से आप उम्मीदवार अमानतुल्ला खान को मिल रहा है समर्थन अबतक के रुझानों के मुताबिक, ओखला से आप उम्मीदवार और दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्ला खान को 50,902 (81.64 प्रतिशत) वोट मिले हैं. वह भाजपा के ब्रह्म सिंह से 42,141 वोटों से आगे हैं, जबकि इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधानसभा पहुंचे और फिर राज्यसभा सदस्य भी रहे परवेज़ हाशमी को महज़ 1,882 (3.02 फीसदी) वोट मिले हैं.

सीलमपुर सीट पर भी आप को अजेय बढ़त वहीं, 2013 तक कांग्रेस का गढ़ रही सीलमपुर सीट पर भी आप को अजेय बढ़त है. इस सीट से आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 72,694 (56.05 फीसदी) वोट मिले हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कौशल कुमार मिश्रा से 36,920 वोटों से आगे हैं. वहीं, 1993 से लगातार 2015 तक विधायक रहे कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद तीसरे नंबर पर चल रहे हैं. उन्हें 20,247(15.61 प्रतिशत) वोट मिले हैं.

बल्लीमारान से आप उम्मीदवार इमरान हुसैन को मिला अल्पसंख्यक समुदाय ने पूरा साथ दिल्ली सरकार में मंत्री और बल्लीमारान से आप उम्मीदवार इमरान हुसैन का भी अल्पसंख्यक समुदाय ने पूरा साथ दिया लगता है, जबकि शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे हारून यूसुफ तीसरे नंबर पर चल रहे हैं.

हुसैन को 65,644 (64.65 फीसदी) वोट मिले हैं और वह भाजपा की उम्मीदवार लता से 36,172 वोटों से आगे हैं. वहीं, 1993 से 2015 तक इसी सीट से विधायक रहे यूसुफ को मात्र 4,802(4.73 प्रतिशत) वोट मिले हैं.

मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार हाजी युनूस की बढ़त बरकरार इस बार मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार हाजी युनूस ने बढ़त बनाई हुई है. पिछली बार यहां से भाजपा के जगदीश प्रधान जीते थे.

युनूस को 98,850 (53.2 प्रतिशत) वोट मिले हैं और वह भाजपा उम्मीदवार प्रधान से 20,704 वोटों से आगे चल रहे हैं. इस सीट से 2008 और 2013 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले हसन अहमद के बेटे अली महदी को 5,363 (2.89) वोट मिले हैं.

मटिया महल सीट से शुऐब इकबाल को अबतक 67,282 वोट

मटिया महल सीट से आप के उम्मीदवार शुऐब इकबाल को अबतक 67,282 (75.96 प्रतिशत) वोट मिले हैं.

चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए इकबाल भाजपा के रविंद्र गुप्ता से 50,241 मतों से आगे हैं. वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार मिर्ज़ा जावेद अली को 3,409 (3.85 प्रतिशत) वोट मिले हैं.

मटिया महल सीट पर 1993 से कभी भी कांग्रेस नहीं जीती है. यहां से अलग-अलग पार्टियों के टिकट पर इकबाल ही जीतते आए हैं, लेकिन 2015 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे इकबाल को तब हार का मुंह देखना पड़ा था, लेकिन इस बार उन्होंने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा है.

दिल्ली चुनाव: वो सीटें जहां हारते हारते जीत गए आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता दिल्ली चुनाव: 15 साल तक सत्ता में रहने वाली कांग्रेस को करारी शिकस्त, मिले सिर्फ 4% वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget