एक्सप्लोरर

Delhi Election Results: AAP की लगातार दूसरी बड़ी जीत के बाद दिखी केजरीवाल की पहली तस्वीर, संजय सिंह से मिल रहे हैं गले

रुझानों में आप को बढ़त मिलने के साथ ही आप के रोज एवेन्यू स्थित मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है.नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से आगे चल रहे हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए चल रही मतगणना में आम आदमी पार्टी (आप) 70 में से 58 सीटों पर वहीं भारतीय जनता पार्टी 12 सीटों पर आगे चल रही है. रुझान संकेत दे रहे हैं कि आप दोबारा सत्ता हासिल करने की राह पर है. रुझान के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस कहीं दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही. रुझानों में आप को बढ़त मिलने के साथ ही आप के रोज एवेन्यू स्थित मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है. आप की लगातार दूसरी बड़ी जीत के बाद पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की पहली तस्वीर सामने आई है. तस्वीर में वो पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह से गले मिल रहे हैं.

चुनाव आयोग के रुझान के अनुसार नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल बीजेपी उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से 8,277 मतों से आगे चल रहे हैं. वहीं पटपड़गंज सीट पर मनीष सिसोदिया बीजेपी उम्मीदवार रविंदर सिंह नेगी से पीछे चल रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन शकूरबस्ती से बीजेपी के एस. सी. वत्स से 3159 वोट से आगे चल रहे हैं. श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर से और खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन बल्लीमारान सीट से आगे चल रहे हैं.

दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने लिया हिस्सा

इस बार आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे. इसके अलावा बीजेपी ने 67 और कांग्रेस ने 66 सीटों पर अपने उम्मीदवारे थे. दिल्ली चुनाव में कुल 672 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. इसमें 593 पुरुष और 79 महिला उम्मीदवार शामिल थीं. इस चुनाव में कुल 62.59 फीसदी वोटिंग हुई.

सबसे अधिक उम्मीदवार नई दिल्ली सीट पर

सबसे अधिक उम्मीदवार नई दिल्ली विधानसभा सीट से उतरे. इस सीट पर 28 उम्मीदवार थे. इसी सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं सबसे कम चार उम्मीदवार पटेल नगर विधानसभा सीट पर हैं.

2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी. बीजेपी मात्र तीन सीट पर सिमट गई थी और वहीं कांग्रेस खाता खोलने में भी नाकामयाब रही थी.

यह भी पढ़ें-

Delhi Election Results: शाहीन बाग वाले ओखला से AAP उम्मीदवार अमानातुल्लाह की जीत तय, जानें कितनी बड़ी जीत मिल रही है

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
रूस-यूक्रेन वॉर: शवों की पहचान के लिए DNA मिलान का SC ने दिया आदेश
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'चुनाव हारकर अब छात्रों की...', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
आंध्र प्रदेश: जगन मोहन रेड्डी के दौरे पर हंगामा! महिला पुलिस अधिकारी को धमकी
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज
संसद की जिम्मेदारी है कि...,पप्पू यादव के प्रदर्शन पर किरेन रिजिजू का तंज

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
UP चुनाव: चंद्रशेखर आजाद की पहली लिस्ट में कितने मुस्लिम कैंडिडेट?
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget