एक्सप्लोरर

Delhi Election Results: शाहीन बाग वाले ओखला से AAP उम्मीदवार अमानातुल्लाह की जीत तय, जानें कितनी बड़ी जीत मिल रही है

शाहीन बाग वाले ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानातुल्लाह खान की जीत लगभग तय है.ओखला सीट पर शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन का प्रभाव देखने को मिल सकता है.

नई दिल्ली: दिल्ली चुनाव को लेकर मतगणना जारी है, वहीं शाहीन बाग में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध प्रदर्शन भी जारी है. ओखला सीट से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह खान आगे चल रहे हैं. ओखला सीट पर शाहीन बाग में सीएए के खिलाफ चल रहे आंदोलन का प्रभाव देखने को मिल सकता है. शाहीन बाग इलाके के सभी पांचों पोलिंग बूथ ओखला सीट में ही आते हैं. शाहीन बाग में भारी मतदान भी देखने को मिला था. रुझानों में आम आदमी पार्टी काफी आगे निकल चुकी है.

शाहीन बाग वाले ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमानातुल्लाह खान की जीत लगभग तय है. वह करीब 65 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं. शुरूआत में वह बीजेपी उम्मीदवार ब्रह्म सिंह से पीछे चल रहे थे. यहां से कांग्रेस उम्मीदवार परवेज़ हाशमी तीसरे नंबर पर हैं.

ओखला विधानसभा सीट दिल्ली के पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र में आती है जहां से 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के गौतम गंभीर ने 391222 मतों के अंतर से जीत दर्ज की है. दिल्ली में हुए 2015 विधानसभा चुनाव में ओखला विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के अमानतुल्लाह ख़ान 104271 वोट हासिल करके विजयी घोषित हुए थे. ओखला विधानसभा सीट पर दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी के ब्रह्म सिंह रहे थे जिन्हें 39739 वोट मिले थे और उन्हें 64532 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. इस विधानसभा क्षेत्र से तीसरे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के आसिफ मोहम्मद खान रहे थे.

आज शाहीन बाग में सुबह से ही काफी शांति दिखाई दी. यहां हो रहे विरोध प्रदर्शन में लोग मौन धारण करते हुए नजर आए. यहां बैठी महिलाओं ने मौन रखा हुआ है और जहां ये बैठे हैं वहां से आज के दिन कोई भाषण नहीं दिया जाएगा. आज दिल्ली चुनाव के नतीजे आ रहे हैं और शाहीन बाग में महिलाओं ने मौन रहने का फ़ैसला किया है. दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर एक प्रदर्शनकारी ने कहा कि यहां से हम किसी राजनीतिक पार्टी को समर्थन नहीं देते हैं और यहां से किसी की न हम बुराई करेंगे और ना ही भलाई, इसलिए हम सभी लोग मौन रखे हुए हैं ताकि कोई गलत संदेश यहां से न चला जाए.

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव: मुस्लिम बहुल सीटों पर कांग्रेस काफी पीछे, AAP और बीजेपी में कड़ी टक्कर

Delhi Election Results: जानिए- उन तीन सीटों का हाल जहां 2015 में जीती थी बीजेपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा, 'BJP से मिला था ऑफर, ब्लैंक चेक...'
'BJP से मिला था ऑफर...', टीएमसी MP शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा दावा
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
डीके शिवकुमार सरकार पर भड़के CM विजय, 'अपील करता हूं कि...'
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
कांग्रेस का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक समेत 4 नेताओं को पार्टी से निकाला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला
UGC NET 2026: 3 विषयों का होगा री-एग्जाम, जांच के बाद NTA का फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget