एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव परिणामः आप के पांचों मुस्लिम उम्मीदवार जीते, कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त

कांग्रेस का गढ़ रही सीलमपुर सीट से आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 72,694 (56.05 फीसदी) वोट मिले हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के कौशल कुमार मिश्रा से 36,920 वोटों से जीत गए हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के मंगलवार को आए नतीजों से लगता है कि राष्ट्रीय राजधानी में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय की पहली पसंद अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) ही रही. आप ने मटिया महल, सीलमपुर, ओखला, बल्लीमारान और मुस्तफाबाद से मुस्लिम समाज के प्रत्याशियों पर भरोसा जताया था. वहीं, कांग्रेस ने भी इन पांचों सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे थे. आप के सभी पांच मुस्लिम उम्मीदवार बड़े अंतर से जीते हैं, जबकि कांग्रेस के पांचों मुसलमान प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है.

ओखला से आप उम्मीदवार एवं दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान को 130,367 (66.03 प्रतिशत) वोट मिले हैं. उन्होंने बीजेपी के ब्रह्म सिंह को लगभग 71, 827 मतों से पराजित किया है, जबकि इसी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चार बार विधानसभा पहुंचे और फिर राज्यसभा सदस्य भी रहे परवेज़ हाशमी को महज़ 5,123 (2.59 फीसदी) वोट मिले हैं.

शाहीन बाग का इलाका ओखला विधानसभा क्षेत्र में ही आता है, जहां करीब दो महीने से संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), प्रस्तावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनपीआर) के खिलाफ महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोग धरने पर बैठे हुए हैं.

सीलमपुर में आप प्रत्याशी ने मारी बाजी

वहीं, 2013 तक कांग्रेस का गढ़ रही सीलमपुर सीट से आप प्रत्याशी अब्दुल रहमान को 72,694 (56.05 फीसदी) वोट मिले हैं. वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के कौशल कुमार मिश्रा से 36,920 वोटों से जीत गए हैं. वहीं, 1993 से 2015 तक लगातार विधायक रहे कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी मतीन अहमद तीसरे नंबर पर रहे. उन्हें 20,247 (15.61 प्रतिशत) वोट मिले.

दिल्ली सरकार में मंत्री और बल्लीमारान से आप उम्मीदवार इमरान हुसैन का भी अल्पसंख्यक समुदाय ने पूरा साथ दिया, जबकि कांग्रेस की शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे हारून यूसुफ तीसरे नंबर पर रहे.

हारून यूसुफ तीसरे नंबर पर

हुसैन को 65,644 (64.65 फीसदी) वोट मिले और वह बीजेपी की उम्मीदवार लता से 36,172 वोटों के अंतर से जीत गए. वहीं, 1993 से 2015 तक इसी सीट से विधायक रहे यूसुफ को मात्र 4,802 (4.73 प्रतिशत) वोट मिले हैं.

इस बार मुस्तफाबाद विधानसभा सीट से आप उम्मीदवार हाजी युनूस ने जीत दर्ज की है. पिछली बार यहां से बीजेपी के जगदीश प्रधान जीते थे.

युनूस को 98,850 (53.2 प्रतिशत) वोट मिले हैं और वह बीजेपी उम्मीदवार प्रधान से 20,704 वोटों से जीते हैं. इस सीट से 2008 और 2013 का चुनाव कांग्रेस के टिकट पर जीतने वाले हसन अहमद के बेटे अली महदी को 5,363 (2.89 प्रतिशत) वोट मिले हैं.

मटिया महल सीट पर आप का कब्जा

मटिया महल सीट से आप उम्मीदवार शुऐब इकबाल को 67,282 (75.96 प्रतिशत) वोट मिले हैं. चुनाव से ठीक पहले पार्टी में शामिल हुए इकबाल बीजेपी के रविंद्र गुप्ता से 50,241 मतों से विजयी हुए हैं. वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार मिर्ज़ा जावेद अली को 3,409 (3.85 प्रतिशत) वोट मिले हैं.

मटिया महल सीट पर 1993 से कभी भी कांग्रेस नहीं जीती है. यहां से अलग-अलग पार्टियों के टिकट पर इकबाल ही जीतते आए, लेकिन 2015 में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे इकबाल को हार का मुंह देखना पड़ा था. इस बार उन्होंने आप के टिकट पर चुनाव लड़ा है और छठी बार विधानसभा पहुंचे हैं.

दिल्ली विधानसभा परिणामः जनता ने 44 निर्वतमान विधायकों पर जताया अपना भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लेह में हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे सेना के 3 अधिकारी, हादसे के बाद मेजर जनरल ने ली सेल्फी
लेह में हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बचे सेना के 3 अधिकारी, हादसे के बाद मेजर जनरल ने ली सेल्फी
NEET पेपर लीक के बाद राजस्थान के छात्र प्रदीप मेघवाल ने किया था सुसाइड, राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से की बात
NEET पेपर लीक के बाद राजस्थान के प्रदीप मेघवाल ने किया था सुसाइड, राहुल गांधी ने पीड़ित परिवार से की बात
Marco Rubio Kolkata Visit: कोलकाता में मदर हाउस पहुंचे मार्को रुबियो तो आया TMC का रिएक्शन, केंद्र सरकार पर क्या लगाए आरोप?
कोलकाता में मदर हाउस पहुंचे मार्को रुबियो तो आया TMC का रिएक्शन, केंद्र सरकार पर क्या लगाए आरोप?
होर्मुज बंद होने के 76 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फिर भी दुनिया में सबसे कम, 4 साल का पूरा हिसाब-किताब
होर्मुज बंद होने के 76 दिन बाद बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, फिर भी दुनिया में सबसे कम, 4 साल का पूरा हिसाब-किताब

वीडियोज

PM Modi Rojgar Mela: भारत के युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत- पीएम | Government Job | Youth Employment
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते दामों से बिगड़ा बजट, अलग-अलग शहरों से सामने आईं तस्वीरें| New Rate |
Petrol-Diesel Price Hike: बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम को लेकर सरकार पर भड़के लोग | Budget Crisis
Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, प्रचंड गर्मी से लोगों को मिली राहत | Breaking
Tulsi Gabbard Resigns: Donald Trump को तगड़ा झटका! खुफिया प्रमुख तुलसी गबार्ड का अचानक इस्तीफा | US

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Pakistan Petrol-Disel Rate: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, 6 रुपये लीटर कम हुए दाम, शहबाज सरकार ने कर दिया ऐलान
पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, 6 रुपये लीटर कम हुए दाम, शहबाज सरकार ने कर दिया ऐलान
'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार को दी इस संकट की चेतावनी
'कॉकरोच जनता पार्टी' को लेकर राकेश टिकैत का बड़ा बयान, सरकार को दी इस संकट की चेतावनी
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
पेट्रोल और डीजल के 10 दिन में तीसरी बार बढ़े दाम तो आया कांग्रेस का रिएक्शन, कहा- मोदी सरकार नागरिकों को लूट...
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है…’ भट्ठे में काम करने वाली महिला ने माथे पर ईंट रखकर किया गजब डांस, वायरल हुआ वीडियो
‘तुमसे दिल लगाने की सजा है’ भट्टी में काम करने वाली ने माथे पर ईट रखकर शानदार डांस, वीडियो वायरल
IPL 2026: 'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
'मेरे लिए सपने जैसा...', विराट कोहली के विकेट पर क्या बोले साकिब हुसैन, जानिए
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर का दावा- इंस्टाग्राम से X तक, पर्सनल अकाउंट भी हुए हैक, कहा- 'हमें अब धमकियां...'
'NEET का पेपर नहीं, कुछ सवाल लीक हुए' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- 'एग्जाम तो पूरा रद्द हुआ'
'NEET का पेपर नहीं, कुछ सवाल लीक हुए' वाले बयान पर भड़के प्रशांत किशोर, बोले- 'एग्जाम तो पूरा रद्द हुआ'
Nautapa 2026: नौतपा में भूलकर भी न पहन लेना 100 रुपये वाला चश्मा, खराब हो सकती हैं आंखें 
नौतपा में भूलकर भी न पहन लेना 100 रुपये वाला चश्मा, खराब हो सकती हैं आंखें 
Embed widget