एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनावः बीजेपी का प्लान- दिल्ली में बनेगा 16 लेन का यमुना रीवर फ़्रंट, बांध और स्मार्ट सिटी

दिल्ली के वज़ीराबाद से ओखला तक यमुना के किनारे विकास का काम होगा. ओखला स्थित बांध को रीडेवेलप कर उसे ऊंचा किया जाएगा. इसके बाद वज़ीराबाद बांध से पानी को छोड़ा जाएगा और ओखला बांध से रोका जाएगा.

नई दिल्लीः दिल्ली चुनाव में भले ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अभी अपना मैनिफ़ेस्टो यानी संकल्प पत्र जारी न किया हो लेकिन प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एबीपी न्यूज़ के सामने दावा किया है कि पार्टी अपने संकल्प पत्र में यमुना रीवर फ़्रंट की योजना को पेश करेगी. अब देखना होगा कि दिल्ली चुनाव में वोटर बीजेपी के इस सपने को कितनी तवज़्ज़ो देते हैं.

क्या है यमुनोसा योजना

सिंगापुर के 'सेंटोसा' विकास की तर्ज़ पर बीजेपी ने दिल्ली में यमुना और उसके आस पास के इलाक़ों को ख़ूबसूरत बनाने और बसाने के अपने प्लान का नाम दिया है 'यमुनोसा'.

यमुना का क्या होगा

दिल्ली के वज़ीराबाद से ओखला तक यमुना के किनारे विकास का काम होगा. ओखला स्थित बांध को रीडेवेलप कर उसे ऊंचा किया जाएगा. इसके बाद वज़ीराबाद बांध से पानी को छोड़ा जाएगा और ओखला बांध से रोका जाएगा. यानी फिर दिल्ली में यमुना की धारा काफ़ी चौड़ी हो जाएगी और पर्याप्त पानी रहेगा. बीजेपी के सर्वे के अनुसार फ़िलहाल यमुना 50 मीटर की चौड़ाई में बहती है.

क्या है रीवर फ़्रंट योजना

यमुना में पानी लाने के बाद यमुना के दोनों किनारों पर 16-16 लेन का पथ (रीवर फ़्रंट) बनेगा. इसमें 8 लेन की रोड, 4 लेन की सायकिल रोड और 4 लेन की पार्किंग होगी.

दिल्ली के नालों का क्या होगा

रिवर फ़्रंट से पहले और पार्किंग लेन से सटा हुआ एक नहर के आकार का सीवेज पैसेज बनाया जाएगा जो वज़ीराबाद से ओखला डैम स्थित मेजर सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट तक जाएगा. इस एसटीपी को बनाना भी योजना का हिस्सा है. दिल्ली के सभी नाले इसी सीवेज पैसेज में गिरेंगे और ट्रीटमेंट प्लांट से होकर ओखला के आगे यमुना में छोड़ा जाएगा.

क्या है स्मार्ट सिटी योजना

रीवर फ़्रंट के बाद, यमुना के दोनों किनारों पर स्मार्ट सिटी बनेगी. स्मार्ट सिटी में 60% ग्रीन एरिया होगा. अक्षरधाम वाले पूर्वी किनारे की ओर ज़्यादा ज़मीन है. इधर 13 किलोमीटर लम्बाई और 1 किलोमीटर चौड़ाई में फैली ज़मीन है जिसे स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा. इधर 1,000 बिल्ड़िंगें बनाई जाएंगी. हर बिल्डिंग 50 मंज़िल की होगी. दूसरे किनारे पर भी स्मार्ट सिटी होगी लेकिन उसमें कुछ ही टावर होंगे.

मुश्किल है एनजीटी की मंज़ूरी मिलना

बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी के अनुसार बीजेपी ने इस योजना का बाक़ायदा सर्वे भी करा लिया है. इस सर्वे में नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल से क्या आपत्तियां हो सकती हैं उसको लेकर भी ध्यान दिया गया है. इसीलिए स्मार्ट सिटी के साठ प्रतिशत हिस्से को ग्रीन रखने के अलावा दोनों किनारों परसीवेज ट्रीटमेंट प्लांट की विशेष व्यवस्था की गई है.

क्या होगा यमुनोसा योजना का खर्च

इस पूरी योजना के मोटे तौर पर दो हिस्से हैं. एक रीवर फ़्रंट और दूसरा स्मार्ट सिटी. स्मार्ट सिटी की अनुमानित लागत 1.5 लाख करोड़ रूपए है जबकि रीवर फ़्रंट की अनुमानित लागत 40 हज़ार करोड़ रूपए है.

AAP विधायक ने मनीष सिसोदिया पर लगाया टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप, संजय सिंह ने दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
ED का बड़ा एक्शन, शराब घोटाले में कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
Parliament Monsoon Session LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
LIVE: कांग्रेस-TMC की FCRA बिल वापस लेने की मांग, लोकसभा-राज्यसभा में हंगामा
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NDA और विपक्ष में रार: BJP ने कहा- भागिए मत, खरगे बोले- 'गोल पोस्ट चेंज नहीं'
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
मोहम्मद कैफ ने जताया 33 साल के प्लेयर पर भरोसा, सरफराज खान पर भी बोले
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget