एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: आम आदमी पार्टी को मिले लगातार दो विधानसभा चुनाव में आधे से ज्यादा वोट

दिल्ली के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 17 सीटों पर जीत दर्ज की है और 46 पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी सात सीटों पर आगे है और एक पर जीत दर्ज की है. 2015 के चुनाव में आप ने 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार दो बार चुनाव जीतने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने दोनों चुनाव में आधे से ज्यादा मत हासिल करने का कारनामा कर दिखाया है. विधानसभा चुनाव की मंगलवार को जारी मतगणना के रुझानों में आप 53.54 प्रतिशत के साथ 63 सीटों पर निर्णायक बढ़त बना ली है. वहीं, 2015 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप को 54.3 प्रतिशत वोट मिले थे और 67 सीटों पर पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करायी थी.

चुनाव विश्लेषण से जुड़ी शोध संस्था एडीआर के संस्थापक और राजनीतिक विश्लेषक प्रो. जगदीप छोकर ने बताया कि इस चुनाव में आप का प्रदर्शन सीटों की संख्या और मतप्रतिशत के लिहाज से भले ही पिछले चुनाव के समान ही रहा हो, लेकिन पांच साल सरकार में रहने के बाद सत्ताविरोधी स्वाभाविक लहर के बावजूद यह प्रदर्शन महत्वपूर्ण है.

उन्होंने बताया कि किसी क्षेत्रीय दल का लगातार दो बार 50 प्रतिशत से अधिक मतप्रतिशत के साथ सत्ता में वापसी करने का और कोई उदाहरण भारत के चुनावी इतिहास में देखने को नहीं मिलता है. इतना ही नहीं आप, संभवत: एकमात्र क्षेत्रीय दल है जिसने एक राज्य में सत्तारूढ़ रहते हुये किसी अन्य राज्य के चुनाव में भी दमदार मौजूदगी दर्ज करायी है.

2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी आप

बता दें कि दिल्ली में 2013 और 2015 में सत्तासीन होने के बाद आप, फरवरी 2017 में पंजाब विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी. पंजाब में आप ने 23 प्रतिशत मत हासिल कर 20 सीटें जीतने के बाद मुख्य विपक्षी दल बनी थी.

प्रो. छोकर ने कहा कि किसी राजनीतिक दल के ‘स्ट्राइकिंग रेट’ के लिहाज से भी अगर देखें तो पार्टी स्थापित होने के पांच साल के भीतर एक राज्य में सत्तासीन होना, एक अन्य राज्य में मुख्य विपक्षी दल बनना और तीन स्थानीय निकायों में भी विपक्षी दल बनने वाली आप एकमात्र पार्टी है.

आप के प्रदर्शन को आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस से तुलना के सवाल पर प्रो छोकर ने कहा कि आप और वाईएसआर कांग्रेस को एक समान प्रकृति का राजनीतिक दल मानना उचित नहीं होगा. उन्होंने कहा कि 2012 में पार्टी का गठन करने वाले आप के नेताओं की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी, जबकि वाईएसआर कांग्रेस हो या तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) इनके नेता राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले थे.

उन्होंने दलील दी कि वाईएसआर कांग्रेस मूल रूप से कांग्रेस से निकले नेताओं द्वारा 2011 में बनायी गयी पार्टी थी जो एक विधानसभा चुनाव हारने के बाद 2019 में आंध्र प्रदेश की सत्ता में आयी. जबकि आप ने 2012 में गठन के तुरंत बाद 2013 के विधानसभा चुनाव में चौंकाने वाला प्रदर्शन करते हुये 70 में से 28 सीट जीत कर 29.49 प्रतिशत वोट हासिल किये थे.

प्रो छोकर ने कहा, ‘‘गैरराजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों द्वारा गठित किसी राजनीतिक दल के चुनावी प्रदर्शन का ऐसा कोई और उदाहरण देखने को नहीं मिलता है.’’ उल्लेखनीय है कि असम में छात्र आंदोलन से परिणामस्वरूप बनी असम गण परिषद (अगप) ने 1985 में असम विधानसभा चुनाव में 126 में से 67 सीट जीती थीं, जबकि इसके बाद हुये लोकसभा चुनाव में अगप ने असम की 14 लोकसभा सीटों में से सात सीटें जीत कर चौंकाने वाला प्रदर्शन किया था.

दिल्ली चुनाव 2020: आम आदमी पार्टी के पांचों मुस्लिम उम्मीदवार आगे, कांग्रेस तीसरे नंबर पर दिल्ली चुनाव: अखिलेश यादव ने कहा, आप की जीत बीजेपी के अंहकार के खिलाफ
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी अफजाल पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
CJP प्रोटेस्ट में बदमाशों की एंट्री, सीलमपुर का हिस्ट्रीशीटर हाजी पहुंचा; पत्नी AAP की पार्षद
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
'कॉकरोच नहीं मरते...' कौन हैं RAF अधिकारी सोनिया सहरावत? जिनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी पर मचा हुआ है बवाल
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक में बोले PM मोदी
‘विकसित भारत के सपने की सबसे मजबूत नींव देश के युवा’, सचिवों के साथ बैठक में बोले PM मोदी
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget