एक्सप्लोरर

दिल्ली: डॉलर क्वीन और हवाला ऑपरेटर की पेशी आज, खुल सकते हैं कई बड़े राज

डीआरआई ने एयर होस्टेस को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वो 4 लाख 80 हजार यूएस डॉलर को हांगकांग ले जा रही थी. डीआरआई ने उसको गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा को भी गिरफ्तार किया था

नई दिल्ली: हवाला के पैसे को विदेश पहुंचाने के मामले में डीआरआई के जरिए गिरफ्तार किये गये जेट एयरवेज की एयर होस्टेस देवेशी कुलश्रेष्ठ और हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा की दो दिन की न्यायिक हिरासत आज खत्म हो रही है. इन्हें आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में दोपहर बाद पेश किया जाएगा.

गौरतलब है कि डीआरआई ने एयर होस्टेस को उस वक्त गिरफ्तार किया था जब वो 4 लाख 80 हजार यूएस डॉलर को हांगकांग ले जा रही थी. डीआरआई ने उसको गिरफ्तार करने के बाद उसकी निशानदेही पर हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा को भी गिरफ्तार किया था. डीआरआई की टीम यह जांच कर रही है कि हवाला ऑपरेटर के पास हवाला मनी को पहुंचाने वाले भागीरथ पैलेस के वो व्यापारी कौन है जिनके नाम इस केस में सामने आ रहे हैं.

डीआरआई सूत्रों की माने तो गिरफ्तार हवाला ऑपरेटर अमित मल्होत्रा दिल्ली के भगीरथ पैलेस मार्किट के 10-15 कारोबारियों के संपर्क में है. उनके ही पैसों को हवाला के जरिये वो विदेश में भेजता था. अमित के पिता की दुकान भागीरथ पैलेस में थी. पिता की मौत के बाद दुकान अमित संभालने लगा. तभी से वो वहाँ के व्यापारियों के संपर्क में आया और उसके बाद उसने वो दुकान बंद कर दी और अपनी ट्रेवल ऐजेंसी खोल ली. एयरहोस्टेस से पूछताछ में जेट एयरवेज के दो और कर्मचारियों का नाम सामने आया है. डीआरआई जल्द ही उनसे भी पूछताछ कर सकती है.

डीआरआई के सूत्रों के मुताबिक पहले उन्हें एयरहोस्टेस के पति पर भी शक हुआ, लेकिन बाद में पता चला कि एयरहोस्टेस के पति को हवाला की मनी के बारे में कोई जानकारी नही थी. अमित मल्होत्रा से मिले पैसे को एयरहोस्टेस अपने पति को ही बैंक में जमा करने को कहती थी. जब उसका पति उससे पूछता था कि इतना पैसा कहा से आ रहा है तो वो उसे कुछ नही बताती थी. डीआरआई के सूत्रों की माने तो दोनों पति पत्नी के बीच कुछ खास नही बनती थी.

इतना ही नही जांच में ये भी बात सामने आई आई है कि एयरहोस्टेस ने कुछ दिन पहले नोइडा में 3BHK का एक फ्लैट भी बुक करवाया है जिसकी 30 परसेंट पेमेंट वो कर चुकी है. डीआरआई की टीम ने जब हवाला ऑपरेटर अमित के घर पर छापेमारी की तब वहां से टीम को एक डायरी मिली, जिसमें कुछ कारोबारियों के नाम भी दर्ज है. डायरी में कुछ पेमेंट का हिसाब किताब भी लिखा हुआ है. अब ये साफ नही है कि ये हिसाब किताब हवाला के पैसों का है या फिर कुछ और है. डीआरआई की टीम अब उन कारोबारियों को भी बुलाने की तैयारी कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
भारत ने चीन को दिया करारा जवाब, अरुणाचल के 27 स्थानों को नक्शे में किया शामिल
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
घाटी में फिर खूनी साजिश! ULC ने जारी की कश्मीरी पंडितों की हिट लिस्ट
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?
PM मोदी से मिलेंगे NCP (SP) सांसद, परिसीमन पर बनेगी बात?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
दिल्ली लक्ष्मी योजना की इस दिन आएगी पहली किस्त, 5 लाख के पार पहुंचा रजिस्ट्रेशन
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget