एक्सप्लोरर

CBI का समन मिलने के बाद बोले मनीष सिसोदिया- मैं जाऊंगा, सत्यमेव जयते

Manish Sisodia: दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) को एक्साइज पॉलिसी केस (Excise Policy Case) में सीबीआई ने समन किया है.

Manish Sisodia CBI Summon: आबकारी घोटाला मामले में सीबीआई ने दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कल  11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है. समन मिलने के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उनके घर पर 14 घंटे सीबीआई (CBI) की रेड कराई गई, लेकिन कुछ नहीं निकला. उन्होंने कहा कि उनके लॉकर की तलाशी ली उसमें भी कुछ नहीं निकला है. उनके गांव में भी उन्हें कुछ नहीं मिला है. 

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अब सीबीआई ने उन्हें कल (17 अक्टूबर) सीबीआई मुख्यालय बुलाया है. उनका कहना है कि वह मुख्यालय जाएंगे और पूरा सहयोग करेंगे. इससे पहले सिसोदिया के घर पर सीबीआई ने छापा भी मारा था. मनीष सिसोदिया से पूछताछ के लिए सीबीआई ने सवालों की लिस्ट भी तैयार कर ली है. 

सिसोदिया के करीबी की गिरफ्तार

बता दें कि, मनीष सिसोदिया को एक्साइज पॉलिसी केस में सीबीआई ने समन किया है. दिल्ली के शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में सिसोदिया के करीबी समीर महेंद्रू को गिरफ्तार किया था. यह इस मामले की पहली गिरफ्तारी थी. धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज की गई उस एफआईआर से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है.

इससे पहले जांच के तहत ईडी के अधिकारियों ने राजधानी दिल्ली में कम से कम 25 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया गया. इस दौरान बड़े शराब कारोबारियों के आवास और अन्य ठिकानों पर छापेमारी ऑपरेशन चलाया गया था. 

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली शराब घोटाला मामले में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया से फिर होगी पूछताछ, CBI ने भेजा समन

'वह वास्तव में मैं नहीं हूं', भारत की विदेश नीतियों के बारे में 'मुखर' होने पर बोले जयशंकर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget