एक्सप्लोरर

दिल्ली शराब घोटाला मामले में डिप्टी CM मनीष सिसोदिया से फिर होगी पूछताछ, CBI ने भेजा समन

Delhi Excise Scam: दिल्ली शराब घोटाला मामले में एक बार फिर उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से पूछताछ की जाएगी. सीबीआई ने पूछताछ को लेकर समन भी भेज दिया है. विस्तार से जानिए यह पूरा मामला क्या है.

Manish Sisodia: दिल्ली के कथित आबकारी घोटाले के मामले में उप मुख्यमंत्री व आप नेता मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. सीबीआई (CBI) ने मनीष सिसोदियो को पूछताछ करने के लिए समन भेजा है. पूछताछ सोमवार (17 अक्टूबर) को होगी. वहीं इसी पूछताछ को लेकर मनीष सिसोदिया की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है.

मनीष सिसोदिया ने ट्विटर पर लिखा, "मेरे घर पर 14 घंटे सीबीआई रेड कराई, कुछ नहीं निकला. मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला. मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला. अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है. मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा. सत्यमेव जयते."

शुक्रवार को ED ने की छापेमारी

इससे पहले, शुक्रवार (14 अक्टूबर) को दिल्ली आबकारी घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की थी. पीटीआई के मुताबिक, धन शोधन (Money Laundering) संबंधी जांच के तहत ईडी के अधिकारियों ने राजधानी दिल्ली में कम से कम 25 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चलाया. यह सर्च ऑपरेशन दिल्ली के कई बड़े शराब कारोबारियों के आवास और अन्य ठिकानों पर चलाया गया था.

अधिकारियों के मुताबिक, जिन परिसरों की तलाशी ली गई है वे शराब के व्यापार और वितरण से जुड़े निजी प्रतिष्ठान हैं. ईडी इस मामले में अब तक कई स्थानों पर छापे मार चुकी है और उसने शराब कारोबारी और शराब बनाने वाली कंपनी 'इंडोस्पिरिट' के प्रबंध निदेशक समीर महेंद्रू को पिछले महीने गिरफ्तार किया था.

मनीष सिसोदिया पर भी है आरोप

गौरतलब है कि धन शोधन का यह मामला केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की ओर से दर्ज की गई उस एफआईआर से संबंधित है, जिसमें दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य को आरोपी बनाया गया है. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं को लेकर सीबीआई जांच कराए जाने की सिफारिश की थी. उपराज्यपाल ने इस मामले में 11 आबकारी अधिकारियों को निलंबित भी कर दिया था. इसी के बाद से यह योजना जांच के दायरे में है.

ये भी पढ़ें- ED ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की IREO के खिलाफ कार्रवाई, 1300 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क

ये भी पढ़ें- हादसे की चपेट में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा, 4 लोगों को लगा करंट, कांग्रेस करेगी आर्थिक मदद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP प्रोटेस्ट पर मुरली मनोहर जोशी का चौंकाने वाला बयान, 'श्रीराम से सीख मिली है कि मर्यादा...'
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
CJI ने INDIA गठबंधन के नेताओं का प्रस्ताव ठुकराया, राहुल गांधी ने मार्च का किया है ऐलान
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’
राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम से DMK खफा, कहा- ‘हम किसी को भी तमिल...’

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget