एक्सप्लोरर

Manish Sisodia Arrested: पूछताछ से पहले रोड शो...8 घंटे तक हुए सवाल-जवाब, फिर CBI ने मनीष सिसोदिया को किया गिरफ्तार | बड़ी बातें

Manish Sisodia Arrest: शराब नीति मामले में सीबीआई ने रविवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. जानिए मामले से जुड़ी बड़ी बातें...

Manish Sisodia Arrested By CBI: सीबीआई ने रविवार (26 फरवरी) को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया है. सीबीआई ने सिसोदिया से करीब 8 घंटे पूछताछ करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है. इससे पहले सीबीआई की ओर से पूछताछ के लिये बुलाए जाने पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि वह जांच एजेंसी के साथ पूरी तरह से सहयोग करेंगे. आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस गिरफ्तारी को लेकर बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा और इसे साजिश करार दिया है. 

1. सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया था. सिसोदिया सुबह सबसे पहले राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने गए. इसके बाद वे रोड शो करते हुए सुबह करीब 11.15 बजे सीबीआई कार्यालय पहुंचे. सीबीआई कार्यालय रवाना होने से पहले सिसोदिया ने आशंका जताई थी कि उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है. 

2. सिसोदिया ने कहा था कि अगर झूठे आरोपों के लिए जेल भी जाना पड़े तो उन्हें इसकी परवाह नहीं है. सिसोदिया दिल्ली के वित्त मंत्री भी हैं. उन्हें पिछले रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन उन्होंने बजट संबंधी कामकाज का हवाला देते हुए पेश होने के लिए समय मांगा था. जिसके बाद सीबीआई ने उन्हें 26 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था.

3. सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में रविवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया से दूसरे दौर की पूछताछ की. ये करीब 8 घंटे तक चली और फिर सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया. सिसोदिया को कल कोर्ट में पेश किया जा सकता है.

4. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा के अधिकारियों ने आबकारी नीति के विभिन्न पहलुओं, दिनेश अरोड़ा और अन्य आरोपियों के साथ उनके कथित संबंधों और कई फोन से संदेशों के आदान-प्रदान के विवरण सहित अन्य मुद्दों पर मंत्री से पूछताछ की. सीबीआई जांचकर्ता सिसोदिया के जवाब से संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने आरोप लगाया कि सिसोदिया जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप उन्हें गिरफ्तार किया गया. 

5. दिल्ली पुलिस ने अपने सभी जिलों में खास निगाह रखने को कहा है. पुलिस की ओर से वॉर्ड और विधानसभा लेवल पर होने वाले प्रदर्शन पर निगाह रखने को भी कहा गया है. लॉ एंड ऑर्डर की समस्या न खड़ी हो उसको लेकर सख्त हिदायत दी गई. सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई मुख्यालय के बाहर रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात कर दी गई है.

6. सीबीआई की एफआईआर में आरोपी नंबर एक सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी. एक महीने बाद 25 नवंबर को सीबीआई ने मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया था. सीबीआई के आरोप पत्र में सिसोदिया का नाम नहीं था क्योंकि उस समय उनके और अन्य संदिग्धों व आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच जारी थी. 

7. सिसोदिया की गिरफ्तारी को लेकर आम आदमी पार्टी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा. आप ने ट्वीट किया कि 'ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा' कहने वाले मोदी जी जुबां के पक्के हैं तो लाखों करोड़ का घोटाला करने वाले अडानी को गिरफ्तार करके दिखाएं, नहीं तो देश मान लेगा कि 'मोदी जी खाते भी हैं और खिलाते भी हैं'.

8. आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने साजिश के तहत मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया है. एक नेक इंसान को गिरफ्तार किया है. एक दिन तानाशाही का अंत जरूर होगा. उन्होंने कहा कि मोदी-अडानी घोटाले से ध्यान हटाने के लिए अरविंद केजरीवाल को बदनाम किया जा रहा है.  

9. सिसोदिया की गिरफ्तारी पर बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया की शराब घोटाले में गिरफ्तारी हो गई है. उनको शराब के कारण बर्बाद हुए परिवारों की माताओं-बहनों की हाय लगी है. उन्होंने कहा कि मैं पहले से कह रहा हूं कि केजरीवाल, सिसोदिया और सत्येंद्र जैन जेल जाएंगे. इनमें से दो तो जेल में गए, अब अगला नंबर केजरीवाल का है.

10. आप के कई नेताओं ने पूछताछ से पहले ही सिसोदिया की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. पूछताछ से पहले दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवान आपके साथ है मनीष. लाखों बच्चों और उनके पेरेंट्स की दुआयें आपके साथ हैं. जब आप देश और समाज के लिए जेल जाते हैं तो जेल जाना दूषण नहीं, भूषण होता है. प्रभू से कामना करता हूं कि आप जल्द जेल से लौटें. दिल्ली के बच्चे, पैरेंट्स और हम सब आपका इंतजार करेंगे.

ये भी पढ़ें- 

Manish Sisodia Arrested: IAS अफसर ने लिया था डिप्टी CM सिसोदिया का नाम, इसके बाद हुई गिरफ्तारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget