एक्सप्लोरर

Delhi Crime: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की थी पति की हत्या, पोस्टमार्टम से हुआ खुलासा

दिल्ली के मंडावली थाने में सुरेश नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक इन दोनों ने मिलकर मृतक की हत्या की है.

Delhi Crime: मंडावली इलाके में सुरेश नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी हेमा और पत्नी के प्रेमी सचिन को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि सुरेश की हत्या को स्वाभाविक मौत का रंग देने का प्रयास किया गया था. पोस्टमार्टम के दौरान ये खुलासा हुआ कि सुरेश की मौत किसी बीमारी के चलते नहीं हुई बल्कि उसकी हत्या की गई है. 

उसका गला घोंटा गया है. साथ ही साथ उसके पेट में इस तरीके से चोट मारी गई है जिससे उसका लीवर फट गया. पुलिस ने जब तहकीकात की तो खुलासा हुआ कि सुरेश की पत्नी किसी से अनैतिक संबंध है और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है.

पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
ईस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी अमृता गुगुलोथ के अनुसार 4 दिसंबर को सुरेश नामक एक व्यक्ति को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में लाया गया था. जिसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. साथ ही साथ इस मामले की जानकारी मंडावली थाने को दी गई. पूछताछ में सुरेश की पत्नी हेमा ने बताया कि सुरेश पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था, शायद इसी वजह से उसकी मौत हो गई. 

शुरुआत में सुरेश के परिवार वालों ने भी किसी प्रकार का कोई शक नहीं जताया. लेकिन जब 7 दिसंबर को सुरेश के शव का पोस्टमार्टम किया गया तो ये पाया गया कि सुरेश के शरीर पर चोट के निशान हैं. गले पर भी निशान है और इसके अलावा उसके अंदरूनी चोट भी है. उसका लीवर फटा हुआ है. इससे ये स्पष्ट हुआ कि सुरेश की हत्या की गई है. उसका गला घोंटा गया है और साथ ही साथ उसे बुरी तरीके से मारा पीटा गया है. 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पुलिस ने की पूछताछ
इसके बाद पुलिस ने एक बार फिर से परिवार वालों से पूछताछ की. इस दौरान सुरेश के बेटे से इशारा मिला की हेमा का किसी युवक के साथ अनैतिक प्रेम संबंध चल रहा है. वह युवक भी वहां मौजूद था, जिसका नाम सचिन है. पुलिस ने जब दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने सुरेश की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. 

दोनों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने पहले सुरेश को शराब पिलाई और फिर पर्दे और चुन्नी से उसका गला घोट दिया. साथ ही साथ उसकी गर्दन और शरीर पर तब तक लात मारते रहे जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों के बीच पिछले 2 सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

Himachal Results 2022: कौन बनेगा हिमाचल प्रदेश का अगला सीएम? रेस में कई नाम, कल होगी विधायकों की बैठक | बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget