एक्सप्लोरर

Delhi Crime: सिर्फ 30 रुपये के लिए युवक की कर दी हत्या, पुलिस ने दो भाईयों को किया गिरफ्तार

Delhi Murder Case: दिल्ली में हत्या की एक और वारदात सामने आई है जिसमें महज 30 रुपये के लिए दो लोगों ने मिलकर एक शख्स को मौत के घाट उतार दिया. दिल्ली पुलिस ने जानकारी दी है.

Delhi Crime: दिल्ली में हत्या के मामले में दिन ब दिन बढ़ते जा रहे हैं. आरोपियों को पुलिस का खौफ नहीं है. हाल ही में कुछ ऐसे मामले सामने आए जिससे पूरा देश हिल गया. अब ताजा मामले में एक शख्स की सिर्फ 30 रुपये के लिए हत्या कर दी गई है. घटना मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की है. घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि सोनू नाम के शख्स की हत्या हुई है और इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक, मृतक सोनू का अपने पड़ोसी राहुल और उसके भाई हरीश के साथ शाम को 30 रुपये के लिए झगड़ा हुआ था. इस झगड़े के बाद आरोपियों ने सोनू पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिसमें उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपी भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है. हाल फिलहाल में देश की राजधानी दिल्ली में हत्या के कई मामले आ चुके हैं. एक दिन पहले ही बुधवार (22 फरवरी) को ही एक सीनियर सिटीजन की हत्या कर दी गई थी.

75 साल के नागरिक की हत्या

दरअसल बुधवार को ही दिल्ली के फ्रीडम फाइटर कॉलोनी से एक बुजुर्ग इंसान की हत्या की खबर सामने आई थी. फ्रीडम फाइटर कॉलोनी साउथ दिल्ली के सैनिक फार्म इलाके में है. यहां 75 साल के एक बुजुर्ग शख्स की लाश उसके घर से मिली. इस दौरान पूरे घर में सामान बिखरा पड़ा था. मृतक सतीश भारद्वाज एमसीडी के रिटायर्ड इंजीनियर थे. उनका एक बेटा विदेश में है और दूसरा बेटा सेना में ब्रिगेडियर के पद पर है. उनकी बेटी वैशाली में रहती है. हालांकि, इस घटना में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

नांगलोई में 11 साल की मासूम की हत्या

वहीं बुधवार (22 फरवरी) को ही दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक 11 साल के मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस मामले को लेकर ये भी आशंका जताई गई कि हत्या से पहले मासूम के साथ कुकर्म भी किया गया था. पुलिस को बच्ची की लाश बेहद खराब हालत में मिली. बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि 9 फरवरी को उसकी बेटी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. इस दौरान उन्होंने बच्ची को हर जगह ढूंढा पर वह कहीं नहीं मिली. इसके बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया.

ये भी पढ़ें; Delhi Crime: कोर्ट से गवाही देकर निकले शख्स की चाकू मारकर हुई हत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget