एक्सप्लोरर

DDCA Row: ‘नॉन-स्पोर्टी सन्स ऑफ...’ टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने उठाया दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन का मुद्दा

Delhi Cricket Association Row: दिल्ली क्रिकेट एसोसिएसन में कथित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक ट्वीट किया है.

Mahua Moitra On DCA Row: बीजेपी के दिवगंत नेता अरुण जेटली के बेटे और दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहन जेटली के खिलाफ शिकायतों के बीच टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी इस मुद्दे को उठाया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर बीसीसीआई से जवाब मांगा है. उन्होंने रोहन जेटली का नाम लिए बिना दिल्ली क्रिकेट संघ पर लगे आरोपों की जांच की मांग की है.

इस मामले को लेकर उन्होंने एक ट्वीट किया और कहा, “शक्तिशाली पिता के गैर-खिलाड़ी बेटों द्वारा चलाए जा रहे खेल निकायों को बंद करना होगा. निजी जीवन एक निजी जीवन है. इससे हमारा कोई लेना देना नहीं है लेकिन दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन में लगे घूसखोरी और कॉन्ट्रेक्ट करप्शन के आरोपों की जल्द से जल्द जांच की जानी चाहिए. यकीन करिए लोकपाल ने भी इस्तीफा दे दिया है.” उन्होंने आगे कहा, “दिल्ली क्रिकेट संघ में क्या हो रहा है? हमने सुना है कि टीम होटल का इस्तेमाल दूसरे खेलों के लिए किया जा रहा है.”

क्या है मामला?

दरअसल, एक महिला ने रोहन जेटली के खिलाफ 17 पेजों की एक लिखित शिकायत बीसीसीआई को दी है. इस मामले में अब तक कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं हुई है और न तो दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन और न ही बीसीसीआई की ओर से कोई बयान आया है. तो वहीं, सोशल मीडिया के जरिए महिला ने आरोप लगाया है कि उसे रोहन जेटली और उनकी पत्नी की ओर से धमकियां मिल रही हैं.

महिला की शिकायत में क्या?

महिला की कथित शिकायत के मुताबिक, साल 2021 में अपने वैवाहिक मामले को लेकर रोहन जेटली से मुलाकात की थी. महिला का आरोप है कि रोहन भी उसे फोन करते थे और शिकायत के बहाने मुलाकात भी करते थे. इन मुलाकातों में वो मेरी वैवाहिक समस्या के साथ-साथ अपनी वैवाहिक समस्याओं के बारे में भी बात करनी शुरू कर देते थे. महिला ने शिकायत में ये भी कहा कि डीडीसीए के फंड से बुक किए गए होटल में वो रुका करती थीं.

महिला ने आरोप लगाया, ‘इन मुलाकातों के दौरान उन्होंने बताया कि डीडीसीए के अध्यक्ष रहते हुए किस तरह से जिम के उपकरणों, फ्लड लाइट्स और दूसरे कॉन्ट्रेक्ट्स के जरिए करोड़ों रुपये कमाए. उन्होंने डीडीसीए पैनल में अपने 4-5 वकीलों को भी नियुक्त किया है, जिनके माध्यम से वह करोड़ों कमाते हैं.’

ये भी पढ़ें: DDCA Election: रोहन जेटली का डीडीसीए अध्यक्ष बने रहना तय, सचिव पद के लिए सिद्धार्थ ने विनोद तिहारा को पछाड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
ED ने टेंडर घोटाला मामले में 5 IAS अधिकारियों से पूछताछ की, फायदे के हिसाब से बनाई शर्तें
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
‘कोई शर्म होती है?’, ईरान पहुंचे मुनीर तो पाकिस्तानी सांसद ने उठाया ख्वाजा आसिफ का मजाक
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
अपहरण की गुत्थी सुलझाते हुए यौन शोषण का खुलासा, बेंगलुरु पुलिस ने बाकी दो को भी पकड़ा
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट
कोच्चि कार हादसा: केरल HC ने दी जज को अग्रिम जमानत, बेटे ने किया था एक्सीडेंट

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget