एक्सप्लोरर

दिल्ली में कोरोना वायरस के मामलों में गिरावट, आठ महीनों बाद आए इतने कम केस

देश में कल से कोरोना वायरस का टीकाकरण अभियान शुरू हो जाएगा. लेकिन उससे पहले ही दिल्ली में कोरोना के मामले घटने शुरू हो गए हैं. शुक्रवार को दिल्ली में आठ महीने बाद इतने कम मामले मिले हैं.

नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 295 नए मामले सामने आये, जो कि लगभग आठ महीनों में सबसे कम हैं. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के मामलों की कुल संख्या 6 लाख 31 हज़ार 884 हो गई है, जबकि संक्रमण की दर घटकर 0.44 प्रतिशत पर आ गई है.

आपके बता दें कि आधिकारिक आंकड़े के अनुसार दिल्ली में 26 अप्रैल 2020 को कोरोना वायरस के 293 मामले दर्ज किये गए थे. अधिकारियों ने बताया कि इस महामारी से दस और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हज़ार 732 पर पहुंच गई. दिल्ली में एक्टीव मरीजों यानी इलाज करा रहे लोगों की संख्या पिछले दिन के मुकाबले कम होकर 2 हज़ार 795 पर आ गई है. पिछले दिन एक्टिव मरीजों की संख्या 2 हज़ार 937 थी.

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में 66 हज़ार 921 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 295 नए मामले सामने आए हैं.

कल से देश में वैक्सीनेशन की शुरुआत भारत में कल यानी 16 जनवरी से कोरोना वायरस वैक्सीनेशन की शुरुआत हो रही है. इसके लिए देश के अलग अलग हिस्सों में वैक्सीन पहुंचाने का काम शुरू हो गया है और तैयारी भी पूरी कर ली गई हैं. . प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दुनिया के सबसे बड़े कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसमें पहले दिन भारत के तीन लाख स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीका लगाया जाना है.

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शनिवार को लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल का दौरा करेंगे. सीएम केजरीवाल दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंचेंगे और वैक्सीनेशन लगाने से जुड़ी चीज़ों का जायज़ा लेंगे.

ये भी पढ़ें:

बिहार में सफाई कर्मचारी को लगेगा कोरोना का पहला टीका, वैक्सीनेशन की तैयारी पूरी 

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया में एक बार फिर भारतीय खिलाड़ियों के साथ हुई बदसलूकी, सिराज और सुंदर को दर्शकों ने कहे अपशब्द, देखें वीडियो 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस को झटका, यूपी-बिहार की 6 सीटों पर खेला, जानें सभी 4 राज्यों का हाल
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
'CM विजय को हिंदू धर्म अपनाने के लिए नहीं कहा गया', मद्रास हाई कोर्ट की बड़ी टिप्पणी
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?
तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार, 13 पकड़े गए, 4 की तलाश जारी, स्टालिन ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget