एक्सप्लोरर

Delhi Corona Cases: दिल्ली में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, अस्पतालों में भर्ती होने वाले की संख्या भी दोगुना हुई

Delhi Corona: दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों के लिए उपलब्ध 9,405 बिस्तरों में एक अगस्त को 307 (यानी 3.26 प्रतिशत) भरे थे. अधिकतर दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही रहा और 16 अगस्त को 6.24 प्रतिशत पर पहुंच गया.

Corona Case Increase in Delhi: दिल्ली (Delhi) में कोरोना (Corona) के मामलों में वृद्धि के बीच अस्पतालों में भर्ती किये जाने वाले मरीजों की संख्या में करीब दोगुना बढ़ी है और इसको लेकर अधिकारियों का कहना है कि अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग भी भर्ती किये जा रहे हैं. वैसे तो कोविड-19 संक्रमण में बढ़ोतरी और हॉस्पिटल में मरीजों की भर्ती की संख्या डरावनी स्थिति में नहीं है लेकिन विशेषज्ञों ने मास्क लगाने और अन्य सुरक्षा संबंधी बात दोहराई है.

दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस
दिल्ली में कोरोना वायरस मरीजों के लिए उपलब्ध 9,405 बिस्तरों में एक अगस्त को 307 (यानी 3.26 प्रतिशत) भरे थे. दो अगस्त को यह बढ़कर 3.75 प्रतिशत और उसके अगले दिन चार प्रतिशती हो गयी. उसके बाद अधिकतर दिन यह आंकड़ा बढ़ता ही रहा और 16 अगस्त को 6.24 प्रतिशत पर पहुंच गया. छह अगस्त को अस्पतालों में पांच प्रतिशत तथा 11 अगस्त को 5.97 प्रतिशत कोविड-19 बिस्तर भरे थे. बारह अगस्त को यह आंकड़ा 6.13 प्रतिशत था जो अगले दिन आंशिक रूप से घटकर 5.99 प्रतिशत हुआ. 14 अगस्त को यह 6.21 प्रतिशत पर पहुंच गया तथा 15 अगस्त को 6.31 प्रतिशत रहा.

डॉक्टरों का क्या कहना है? 
शालीमार बाग के फोर्टिस अस्पताल के निदेशक और श्वास विज्ञान विभाग के प्रमुख डॉ. विकास मौर्य ने कहा कि पिछले एक हफ्ते और उसके बाद उन्हें इस वायरल संक्रमण के चलते अस्पतालों में भर्ती में इजाफा नजर आ रहा है. उन्होंने कहा, ' मरीजों में ज्यादातर ऐसे लोग हैं जिन्हें कई अन्य गंभीर बीमारियां हैं तथा उनमें कुछ ने तो वैक्सीन भी नहीं लिखे हैं. कुछ मरीजों को फेफड़े की परेशानियां हैं जिसका मतलब है कि उन्हें  विषाणुरोधी इलाज और दूसरी कोविड दवाइयों की जरूरत है.'
सरकारी अस्पताल लोकनायक जयप्रकाश हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सुरेश कुमार ने मौर्य की बात से सहमति जतायी. उन्होंने कहा, ' पिछले सप्ताह और उसके बाद मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है. पहले हमारे यहां रोज चार से पांच मरीज आते थे लेकिन अब प्रतिदिन आठ से दस मरीज आ रहे हैं.'

दिल्ली सरकार ने क्या कहा? 
मंगलवार को सरकार ने कहा कि अस्पतालों को सतर्क रखा गया है. डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने लोगों से टीके की एहतियाती खुराक लेने की अपील की थी क्योंकि इससे सुनिश्चित होता है कि लोग इस वायरस के विरूद्ध अधिक सुरक्षित है. उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा, 'अस्पतालों में भर्ती किये गये कोरोना मरीजों में 90 प्रतिशत ऐसे मरीज हैं जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की बस दो खुराक ली हैं. साथ ही, कोविड की तीसरा डोज लेने के बाद महज दस प्रतिशत लोग कोरोना की चपेट में आये. इससे यह तो स्पष्ट है कि जिन्होंने एहतियाती खुराक ली है, वे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित हैं.'

यह भी पढे़ं-

Delhi Covid: दिल्ली में कोरोना संक्रमितों के अस्पताल में भर्ती होने की दर बढ़ी, हर रोज हो रही है 8 से 10 मौतें

Coronavirus: दिल्ली सरकार की कोरोना स्थिति पर पैनी नजर- सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रहने के निर्देश, प्रिकॉशन डोज पर जोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
राहुल गांधी ने विदेश नीति पर की पीएम मोदी की मिमिक्री तो भड़की BJP, 'शर्मनाक, हताशा में अपमान'
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
सार्वजनिक जगहों के इस्तेमाल से रोकने के लिए बिल लाएगी डीके शिवकुमार सरकार, RSS निशाने पर?
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Xप्लेन: क्या भारत से खत्म हो रही है छुआछूत? आंकड़े, कानून और जमीनी हकीकत
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget