एक्सप्लोरर

दिल्ली: कोरोना ने तोड़ा बीते 72 दिन का रिकॉर्ड, 3000 से ज़्यादा मामले आए, कंटेन्मेंट ज़ोन की संख्या हुई 1 हज़ार के पार

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने बीते 72 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक दिन में सामने आने वाले पॉजिटिव केस की संख्या एक बार फिर 3 हज़ार के पार पहुंच गई है.

दिल्ली: एक बार फिर कोरोना तेज़ी से अपने पांव पसार रहा है. रविवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने बीते 72 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. एक दिन में सामने आने वाले पॉजिटिव केस की संख्या एक बार फिर 3 हज़ार के पार पहुंच गई है. 26 जून को 24 घंटे के भीतर 3460 केस सामने आये थे जिसके बाद रविवार 6 सितंबर को 24 घंटे में 3256 केस सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना के कुल मामलों का आंकड़ा 1,91,449 पर पहुंच गया है.

कोरोना के एक्टिव केस की संख्या में भी बढ़ोत्तरी जारी है. एक्टिव केस की संख्या बीते 58 दिनों के उच्चतम स्तर पर है. इस वक्त दिल्ली में कोरोना के 20,909 एक्टिव केस हैं. इससे पहले 10 जुलाई को 21,146 एक्टिव केस थे. पिछले 24 घंटे में कोरोना से 29 मरीजों की मौत हुई है और मौत का कुल आंकड़ा 4567 हो गया है. पिछले 24 घन्टे में कोरोना से संक्रमित 2188 लोग ठीक हुए हैं, अब तक कुल 1,65,973 लोग ठीक हो चुके हैं.

दिल्ली में पहली बार कंटेन्मेंट ज़ोन की संख्या 1000 के पार हुई है. अब तक कुल 1076 कंटेन्मेंट ज़ोन बनाये गए हैं. बीते 24 घंटे में कुल 36,046 टेस्ट हुए हैं जिनमें RT-PCR टेस्ट की संख्या 9217 है और रैपिड एंटीजन टेस्ट की संख्या 26,829 है. दिल्ली में अब तक हुए कुल टेस्ट की संख्या 17,80,512 है. होम आइसोलेशन में 11,010 मरीज़ हैं.

ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में कोरोना का रिकवरी रेट 86.69 फीसदी है और संक्रमण दर 9.03 फीसदी है. साथ ही सक्रिय मरीज़ों की दर 10.92 फीसदी है जबकि कोरोना से मृत्यु दर 2.38 फीसदी है.

यह भी पढ़ें.

दिल्ली: 169 दिन बाद फिर दौड़ेगी मेट्रो, परिवहन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायज़ा

शिवसेना नेता संजय राउत बोले- पहले कंगना मांगे माफी, फिर मैं करूंगा माफी मांगने पर विचार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 4 नाम तय
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
पी चिदंबरम पर BJP का वार, '24 घंटे में दिमागी नक्सल सामने आ गए'
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
FASTag के डेटा पर होगी ED की नजर, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान
'प्रधान का इस्तीफा पहला कदम...', UGC-NET गड़बड़ी पर राहुल का बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget