एक्सप्लोरर

दिल्ली: 169 दिन बाद फिर दौड़ेगी मेट्रो, परिवहन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायज़ा

कोरोना के चलते दिल्ली मेट्रो सेवा को बंद कर दिया गया था, जो अब 169 दिन बाद बहाल की जा रही है. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत मेट्रो में तैयारियों का जयाज़ा लेने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचे.

दिल्ली: कोरोना के चलते दिल्ली में मेट्रो सेवा को 22 मार्च से रोक दिया गया था. अब 169 दिन बाद 7 सितंबर से दिल्ली में मेट्रो सेवा फिर से बहाल की जायेगी. रविवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत मेट्रो में तैयारियों का जयाज़ा लेने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचे.

मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा जिसके तहत 7 सितंबर को सबसे पहले येलो लाइन जो कि समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के रूट पर चलती है, उसे खोला जायेगा. दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने यात्रा के नियमों की जानकारी देते हुए कहा कि मेट्रो के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा. स्टेशन में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है और यात्री को साथ लाने वाले सामान को भी सैनिटाइज़ कराना होगा.

दिल्ली: 169 दिन बाद फिर दौड़ेगी मेट्रो, परिवहन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायज़ा

सोशल डिस्टेंसिंग के लिये मार्किंग की गई हैं पूरे स्टेशन पर. यात्रा के लिये टोकन का इस्तेमाल नहीं होगा. मेट्रो कार्ड भी ऑनलाइन ही रिचार्ज होगा. सारा ट्रांजेक्शन कैशलेस होगा. जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी होगी. दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल आया है ऐसे में मेट्रो खोलना दिल्ली सरकार और डीएमआरसी के लिये चुनौतीपूर्ण रहेगा.

कैलाश गहलोत का कहना है कि सभी चीजें धीरे धीरे अनलॉक हो रही हैं. हमेशा के लिये इन्हें बंद नहीं रखा जा सकता. इसलिये मेट्रो को भी शुरू करना ही था हालांकि सभी सावधानियां बरती जायेंगी और सख्ती से नियमों का पालन करना होगा. लोगों से भी अपील है कि ज़रूरी हो तभी यात्रा करें साथ ही सभी नियमों का पालन करें.

दिल्ली: 169 दिन बाद फिर दौड़ेगी मेट्रो, परिवहन मंत्री ने लिया तैयारियों का जायज़ा

क्या हैं DMRC की तैयारियां-

1- मेट्रो को फिलहाल दो शिफ्टों में 8 घन्टे के लिये चलाया जायेगा. सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक. 57 मेट्रो ट्रेन, 462 ट्रिप करेंगी.

2- केवल चिन्हित दरवाज़ों से ही प्रवेश और निकासी संभव होगा. यात्रियों की भीड़ को प्रबंधित करने के लिये हर स्टेशन पर केवल 1 या 2 गेट ही एंट्री एग्जिट के लिये खोले जाएंगे. इसकी जानकारी DMRC की वेबसाइट से ले सकते हैं.

3- नए नियमों के साथ सुचारूरूप से मेट्रो चलाने के लिये DMRC में 1000 अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की है.

4- यात्रियों को गैर ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही 'ब्रेक द पीक' का फार्मूला अपनाने की सलाह दी गई है. जिसका मतलब है यात्रा के समय को इस तरह से तय करना ताकि एक ही समय मे मेट्रो ज़्यादा भीड़ न हो जैसा की अमूमन पीक ऑवर्स में देखने को मिलता है.

5- यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

6- यात्रा के लिये स्मार्ट कार्ड अनिवार्य है. सभी ट्रांजेक्शन कैशलेस होगा.

7- लोगों को कम से कम सामान के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है. मेटल से बने सामान जैसे वॉटर बॉटल को साथ रखने से बचने के लिये कहा गया है ताकि चेकिंग जल्दी की जा सके.

8- सुरक्षा कारणों के चलते 30ml से ज़्यादा मात्रा वाले हैंड सैनिटाइजर को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसलिये यात्रियों को पॉकेट साइज़ हैंड सैनिटाइजर के साथ ही यात्रा करने को कहा गया है.

यह भी पढ़ें.

कंगना रनौत का संजय राउत पर पलटवार, बोलीं- आप महाराष्ट्र नहीं हैं, मुझे बोलने की पूरी आजादी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारतीय मार्केट के लिए Gen Z आबादी कितनी बड़ी संपत्ति है?
भारतीय मार्केट के लिए Gen Z कितनी बड़ी संपत्ति है?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप
'कांग्रेस देश से माफी मांगे', BJP ने लगाया वंदे मातरम् के अपमान का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
न बेंच है, न पानी! 'स्कूल ठीक करो' अभियान के तहत स्कूल पहुंचे अभिजीत दीपके
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
30 टेस्ट, 30 वेन्यू, यशस्वी जायसवाल के नाम अनोखा रिकॉर्ड; सचिन के नक्शेकदम पर
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget