एक्सप्लोरर

Delhi Cold Wave Alert: अगले दो दिनों तक दिल्ली में रहेगी कड़ाके की ठंड, 4 डिग्री तक जा सकता है तापमान

Delhi Cold Wave Alert: दिल्ली में शनिवार (24 दिसंबर) को सर्द हवाओं की वजह से पारा लुढ़क गया, जिससे ठंड में बढ़ोतरी देखी गई. अगले दो दिनों तक शीतलहर चलने से तापमान 4 डिग्री तक जा सकता है.

Delhi Cold Wave Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को कहा कि है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi Weather) में शनिवार को ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर जारी रही. विभाग ने कहा कि अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर शीत लहर (Delhi Cold Wae Alert) की स्थिति बनी रहेगी. वहीं 27 से 30 दिसंबर, 2022 तक मौसम में बदलाव आएगा और न्यूनतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है.

आईएमडी ने कहा, "दिल्ली में आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवाओं और कम बादल छाए रहने के कारण, यह उम्मीद है कि तापमान 26 दिसंबर 2022 तक लगभग 2-3 डिग्री गिर सकता है और अघले दो दिनोंं में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री के बीच रहेगा." 

आईएमडी ने क्या कहा?

आईएमडी ने आगे कहा, "अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. शीत लहर की स्थिति तब होती है जब न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाता है."

विभाग ने बताया कि, "दिल्ली के सफदरजंग स्थित मौसम विभाग की शाखा ने इस सीजन कमें (1 दिसंबर, 2022 से 24 दिसंबर, 2022 तक) सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया है, जो शुक्रवार (23 दिसंबर, 2022) को 5.3 डिग्री रहा. जबकि शनिवार (24 दिसंबर) को दिल्ली  में न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री दर्ज किया गया है." 

कोहरे के कारण 14 ट्रेनें रहीं लेट 

शनिवार को उत्तर रेलवे ने जानकारी दी थी कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में घने कोहरे के कारण दिल्ली जाने वाली 14 ट्रेनें देरी से चल रही हैं. इससे पहले शुक्रवार को ठंड के कारण उत्तर भारत में घने कोहरे की एक परत छाई हुई थी, जिससे विजिबिलिटी कम हो गई थी और मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट की भविष्यवाणी की है. इससे और अधिक कोहरा छाए रहने की संभावना है.

दिल्ली में शनिवार को कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह गई जिससे सड़क एवं रेल यातायात प्रभावित हुआ. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार की सुबह नौ बजे दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 364 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है. 

यह भी पढ़ें:

COVID-19 India: ऑक्सीजन पर राज्यों को निर्देश से लेकर विदेशी यात्रियों के RT-PCR टेस्ट तक...कोरोना से जुड़े 10 बड़े अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
'इस शैतान को...', दिल्ली में त्रिपुरा के युवक से बदसलूकी पर भड़के रिजिजू
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
Explained: भारत में तेजी से बढ़ती मेडिकल महंगाई, क्या हेल्थ इंश्योरेंस सिस्टम नाकाफी साबित हो रहा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'
सौरव दास-आशुतोष रांका को जमानत क्यों दी? SEM कोर्ट बोला- 'दोनों को आगे...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget